फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब हाफिज सईद ने किया था ट्वीट, शाहरुख खान-भारत को छोड़ पाकिस्तान आ जाओ

Wed, 17 Jul 2019 03:21 PM IST
Prachi Priyam एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 17 Jul 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
Hafiz Saeed asked Shahrukh Khan to leave India and come pakistan in his tweet
Hafiz Saeed

मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा के संस्थापक हाफिज सईद को आज पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया है। हम आपको चार साल पुराना एक किस्सा याद दिलाते हैं, जब हाफिज सईद ने ट्वीट कर अभिनेता शाहरुख खान को पाकिस्तान आकर रहने के लिए आमंत्रित किया था। गौरतलब है कि शाहरुख उस समय टीवी चैनल में दिए इंटरव्यू में असहिष्णुता पर दिए बयान को लेकर चर्चा में थे।

क्या कहा था शाहरूख ने

Hafiz Saeed asked Shahrukh Khan to leave India and come pakistan in his tweet
शाहरुख खान-हाफिज सईद - फोटो : Social Media

मालूम हो कि शाहरुख खान ने अपने 50वें जन्मदिन के मौके पर टीवी चैनल में दिए इंटरव्यू में कहा था कि 'भारत में पिछले कुछ दिनों में असहिष्णुता बहुत बढ़ी है। शाहरुख ने कहा था कि अगर उन्हें लगेगा कि उन्हें मिले अब तक के सम्मान लौटा देने चाहिए तो वो इस बारे में भी विचार कर सकते हैं। अपने बयान के बाद शाहरुख खान हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर आ गए थे। 

Hafiz Saeed asked Shahrukh Khan to leave India and come pakistan in his tweet
d
पाकिस्तान के जमात उद दावा संगठन के प्रमुख हाफिज सईद ने ट्वीट किया था कि भारत में अगर कोई भी मुसलमान, चाहे वो शाहरुख खान ही क्यों न हो हों, अपने धर्म के कारण भारत में परेशानी झेल रहा है तो वो पाकिस्तान आ सकता है। 

Any such Muslim, even Shahrukh who is facing difficulty and discrimination in India because of Islam are invited to stay in Pakistan - End
— Hafiz Muhammad Saeed (@HafizSaeedJUD01) November 3, 2015


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hafiz Saeed asked Shahrukh Khan to leave India and come pakistan in his tweet
साध्वी प्राची

विहिप नेता साध्वी प्राची आर्या ने कहा था कि शाहरुख खान जिस तरह की बात करते हैं, इससे लगता है कि वह पाकिस्तानी एजेंट हैं। साध्वी प्राची ने अभिनेता शाहरुख खान द्वारा पुरस्कार लौटाए जाने की बात पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। शाहरुख के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए बीजेपी नेता मुरलीधर राव ने कहा था कि अगर देश में असहिष्णुता होती तो शाहरुख स्टार न होते और लाखों फैन्स ने उन्हें किंग खान न बना दिया होता। 

विज्ञापन
Hafiz Saeed asked Shahrukh Khan to leave India and come pakistan in his tweet
हाफिज सईद

गौरतलब है कि हाफिज सईद की गिरफ्तारी का खुलासा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवाद विरोधी विभाग ने किया। भारतीय विदेश मामलों के जानकारों का कहना है कि पाकिस्तान ने ये कदम अमेरिका को ध्यान में रखते हुए उठाया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 21 जुलाई को अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। अमेरिका शुरू से ही आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के प्रति कड़ा रुख रखते आया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed