{"_id":"67344a1946c17450ce0c7b0d","slug":"hania-aamir-going-to-get-married-pakistani-actress-name-being-associated-with-rapper-badshah-2024-11-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hania Aamir: शादी रचाने जा रहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर? रैपर बादशाह के साथ जुड़ रहा नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hania Aamir: शादी रचाने जा रहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर? रैपर बादशाह के साथ जुड़ रहा नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:11 PM IST
सार
पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर का नाम बीते कुछ समय से रैपर बादशाह के साथ जुड़ रहा है। इसी बीच हानिया ने शादी की योजना पर बातकर हर किसी का ध्यान आकर्षित किया है।
विज्ञापन
1 of 5
हानिया आमिर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर ने न केवल अपने देश में बल्कि भारत में भी प्रसिद्धि हासिल की है। हाल ही में 'कभी मैं कभी तुम' में 'शरजीना' के रूप में उनकी भूमिका भारत और पाकिस्तान दोनों में वायरल हो गई और उन्हें दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला। हानिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री ने अपनी शादी की योजना पर खुलकर बात की है। हानिया का बयान उनके प्रशंसकों का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है।
2 of 5
हानिया आमिर
- फोटो : इंस्टाग्राम
हानिया आमिर ने शादी पर की बात
हानिया आमिर हाल ही में एक इवेंट का हिस्सा बनीं जहां उनके एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि क्या वह जल्द ही शादी करने की योजना बना रही हैं। इस पर हानिया पहले तो जोर से हंसीं और फिर बताया कि फिलहाल उनकी शादी करने की कोई योजना नहीं है और अगर वह कभी शादी करने की योजना बनाती हैं, तो वह दुनिया के सामने इसकी घोषणा करेंगी ना कि इसे छिपाएंगी।
3 of 5
हानिया आमिर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खुद करेंगी शादी का एलान
हानिया आमिर ने कहा, 'मुझे पता चलेगा तो मैं बता दूंगी, अभी मुझे खुद कुछ नहीं पता। मैं ढिंढोरा पीटती हूं, सीक्रेट नहीं रखती।' हानिया फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं, लेकिन वह पहले पाकिस्तानी गायक असीम अजहर के साथ रिश्ते में थीं। हालांकि, दोनों अलग हो गए और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हानिया आमिर और बादशाह
- फोटो : सोशल मीडिया
रैपर बादशाह के साथ जुड़ रहा नाम
हानिया के बारे में यह भी अफवाह है कि वह भारतीय रैपर बादशाह को डेट कर रही हैं, लेकिन दोनों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे केवल दोस्त हैं। काम के मोर्चे पर हानिया अभिनीत हालिया शो 'कभी मैं कभी तुम' ने दर्शकों का प्यार बटोरा है और इसने दुनिया भर के ट्रेंडिंग नाटकों की सूची में अपनी जगह बनाई है। शो में हानिया के साथ फहद मुस्तफा हैं। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है। यही वजह है कि सोप ओपेरा ने न केवल पाकिस्तान में बल्कि बांग्लादेश, तुर्की और भारत जैसे देशों में भी प्रसिद्धि और दर्शक बटोरे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हानिया आमिर
- फोटो : इंस्टाग्राम
27 की उम्र में छू लिया आसमान
हानिया आमिर ने 'दिलरुबा', 'तितली', 'इश्किया', 'संग-ए-माह' और 'मुझे प्यार हुआ था' जैसे पाकिस्तानी नाटकों में अपनी भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता है। 27 साल की हानिया की गिनती पाकिस्तान की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में होती है। वहीं, हानिया के बयान से साफ हो गया है कि उनका अभी शादी का कोई इरादा नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।