अलीगढ़, सिटी लाइट और शाहिद जैसी शानदार फिल्मों से लाखों दर्शकों के दिलों को जीतने वाले मशहूर निर्देशक हंसल मेहता फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। इस बार हंसल मेहता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ऐसे टिप्पणी कर दी है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
बॉलीवुड निर्देशक ने साधा राहुल गांधी पर निशाना, कहा- 'इस देश की जनता से दूर रहें, आपकी जरूरत नहीं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हंसल मेहता ने राहुल गांधी के बारे में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "राहुल गांधी आपके लिए सबसे बेहतर यही होगा कि आप कुछ न बोलें। आपके लिए सबसे अच्छा रही रहेगा कि आप सियोल, टोक्यो या फिर बुसान भी वापस चले जाओ। अगर आपको सुझावों की जरूरत है तो आप मुझे बताएं, लेकिन इस देश की जनता से दूर रहें। वो जाग चुके हैं और उन्हें आपकी कोई जरूरत नहीं है।"
Rahul Gandhi it is best if you say nothing. Even better go back to Seoul. Or Tokyo. Or Busan. Let me know if you need ideas. But stay away from the people of this country. They have woken up and do not need you.
राहुल गांधी पर हंसल मेहता के इस कटाक्ष की काफी चर्चा हो रही है। वहीं उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून(CAA 2019) को लेकर कांग्रेस सहित देश की कई पार्टियां इसके विरोध में हैं। वहीं इस कानून के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह सोमवार से सत्यग्रह शुरू कर दिया है। इसमें जनभागीदारी के लिए खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को युवाओं, छात्रों तथा अन्य लोगों से राजघाट पर आने की अपील की थी।
राहुल और प्रियंका ने लोगों का आह्वान कर उन्हें सत्याग्रह सफल बनाने को कहा है। कांग्रेस ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में सोमवार को दिन में सत्याग्रह का आयोजन किया है। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से कहा है कि, 'प्रिय छात्रों और युवाओं, क्या यह काफी नहीं है कि हम भारत की अनुभूति करें। यह वह समय है जब आपको दिखाना होगा कि आप नफरत के जरिए देश को बर्बाद होने देंगे या नहीं होने देंगे।'
राहुल ने आगे लिखा, 'राजघाट पर दिन में तीन बजे मेरे साथ सत्याग्रह में शामिल होइए, ताकि मोदी-शाह की ओर से शुरू की गई नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन किया जाए।' उधर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, 'यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है।' उन्होंने कहा, 'देश को ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति से बचाना है। आइए, आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।'
पढ़ें: अनुराग कश्यप ने पीएम मोदी पर साधा निशाना तो हंसल मेहता ने दिया ऐसा जवाब