{"_id":"62505ec2da914e39b0097977","slug":"happy-birthday-ayesha-takia-know-what-is-doing-wanted-film-actress-now-testp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayesha Takia Birthday: इस फिल्म से बॉलीवुड में छा गई थीं आयशा टाकिया, महज एक 'गलती' ने कर दिया ऐसा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ayesha Takia Birthday: इस फिल्म से बॉलीवुड में छा गई थीं आयशा टाकिया, महज एक 'गलती' ने कर दिया ऐसा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 10 Apr 2022 07:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आयशा टाकिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयशा टाकिया याद हैं? अरे वही वांटेड में सलमान खान की हीरोइन। आज वह अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। आयशा टाकिया ने अपने करियर में वांटेड, शादी से पहले, दिल मांगे मोर जैसी सफल फिल्में कीं। 10 अप्रैल 1985 को जन्मी आयशा ने 'सोचा न था', 'डोर', 'नो स्मोकिंग' जैसी गंभीर फिल्मों में भी काम किया, लेकिन उन्हें इन फिल्मों से कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई। अब वह फिल्मों से दूरी बना चुकी हैं और बॉलीवुड में उनका करियर लगभग खत्म हो चुका है। तो आइए जानते हैं आयशा टाकिया की जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम बातें...
2 of 5
आयशा टाकिया
- फोटो : Instagram
आयशा टाकिया ने महज 15 साल की उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। मॉडलिंग की वजह से उनको मशहूर सिंगर फाल्गुनी पाठक के एल्बम सांग मेरी चुनर उड़-उड़ जाए में ब्रेक मिला था। इसके बाद उन्होंने 2004 में आई फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद आयशा ने अपने करियर में तमाम फिल्में कीं, लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। साल 2010 में आई सलमान खान की फिल्म वांटेड में उन्होंने सलमान की को-स्टार के रूप में अभिनय किया। यह फिल्म सुपरहिट हुई।
3 of 5
आयशा टाकिया
- फोटो : सोशल मीडिया
वांटेड के बाद आयशा टाकिया ने शादी कर ली। उनकी फिल्म 'वांटेड' शादी के बाद ही रिलीज हुई थी। आयशा ने टॉलीवुड की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने टॉलीवुड की फिल्म 'सुपर' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता था। अपनी सफलता को भुनाने की जगह आयशा टाकिया ने 2009 में समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से निकाह कर लिया। शादी के बाद वह फिल्म पाठशाला और मोड़ में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आयशा टाकिया
- फोटो : Instagram
फिल्मों के अलावा वह छोटे पर्दे पर रियलिटी शो 'सुरक्षेत्र' को होस्ट करती भी नजर आईं। आयशा का कहना था कि उन्हें कई फिल्मों में सिर्फ इस वजह से काम नहीं मिला, क्योंकि उन्होंने इंटीमेट और किसिंग सीन्स से इनकार कर दिया था। वह फिल्मों में सिर्फ साफ-सुथरे किरदार ही निभाना चाहती थीं। यही वजह है कि फिल्म 'डोर' के बाद उन्हें काफी कम फिल्में मिलीं। डोर के लिए उन्हें सिने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद अभिनेत्री ने धीरे-धीरे बॉलीवुड से नाता खत्म कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
आयशा टाकिया
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के चार साल के बाद आयशा ने एक बेटे को जन्म दिया। इस समय आयशा अपने पति के साथ उनका बिजनेस संभाल रही हैं। वह गोवा में भी अपना बिजनेस देख रही हैं। साल 2000 से अब तक आयशा के लुक में काफी बदलाव आ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने लिप्स, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी कराई है, जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल होती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।