{"_id":"5bf63c1bbdec22697d28c08d","slug":"happy-birthday-choreographer-saroj-khan-know-all-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस कोरियोग्राफर ने 13 की उम्र में की 43 के डांसर से शादी, कास्टिंग काउच का सपोर्ट कर हुई थीं ट्रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस कोरियोग्राफर ने 13 की उम्र में की 43 के डांसर से शादी, कास्टिंग काउच का सपोर्ट कर हुई थीं ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
saroj khan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों श्रीदेवी-माधुरी दीक्षित से लेकर ऐश्वर्या-करीना तक को अपने इशारों पर नचाने वाली सरोज खान का आज जन्मदिन है। 2000 से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकीं सरोज खान का जन्म 22 नवंबर, 1948 को हिंदू परिवार में हुआ था। सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल है।
Trending Videos
2 of 6
saroj khan
- फोटो : twitter
पार्टीशन के बाद सरोज का परिवार पाकिस्तान से भारत आ गया था। महज 3 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सरोज ने करियर की शुरुआत फिल्म 'नजराना' से की थी। स्कूल जाने की उम्र में सरोज ने 43 की उम्र के डांसर सोहनलाल से शादी कर ली थी। सरोज खान की जब शादी हुई वह उस वक्त 13 साल की थी और उन्हें शादी का मतलब भी नहीं पता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
saroj khan
सरोज खान का जीवन बहुत संघर्ष से गुजरा है। शुरुआत में सरोज खान बैकग्राउंड डासंर का काम करती थी। कहा जाता है सरोज खान की जिससे शादी हुई थी वो पहले से ही शादीशुदा थे और 4 बच्चों के पिता थे। अपनी शादी पर बात करते हुए सरोज खान ने कहा था कि उन्हें तो पता ही नहीं था कि शादी क्या होती है, एक दिन सोहनलाल जी ने गले में काला धागा बांध दिया था, जिसके बाद मेरे घरवालों ने कहा कि अब तुम जाओ, ये ही तुम्हारा पति है।
4 of 6
saroj khan
- फोटो : twitter
30 साल पहले आई फिल्म 'तेजाब' के गाने 'एक दो तीन' की वजह से फिल्मफेयर ने अपने अवॉर्ड्स में एक अलग कैटेगरी बेस्ट कोरियॉग्राफी बना डाली थी। जिसका अवॉर्ड सरोज ने अपने नाम किया था और ये कहा जाए कि कोरियॉग्राफर सरोज खान ने बॉलीवुड पर अपने गानों से राज किया है, तो गलत नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 6
सरोज खान
- फोटो : SELF
हाल ही में सरोज खान कास्टिंग काउच पर बयान देकर बुरी तरह ट्रोल हुई थीं। उन्होंने कहा था, कास्टिंग काउच इंडस्ट्री के लिए नई बात नहीं है, बल्कि यह तो बाबा आदम के जमाने से होता चला आया है। हालांकि, इंडस्ट्री में दुष्कर्म के बाद लड़कियों को छोड़ नहीं दिया जाता, उन्हें काम और रोजी-रोटी भी दी जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X