{"_id":"5b18ec054f1c1b13358b55e3","slug":"happy-birthday-dimple-kapadia-10-unknown-facts-about-her-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 साल की डिंपल को देख राजेश खन्ना हो गए थे बेचैन, लोग मानने लगे थे राज कपूर और नरगिस की बेटी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
16 साल की डिंपल को देख राजेश खन्ना हो गए थे बेचैन, लोग मानने लगे थे राज कपूर और नरगिस की बेटी
Fri, 08 Jun 2018 09:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 08 Jun 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 11
dimple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक जमाने में खूबसूरती की मिसाल पेश करने वाली एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया 8 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। आज से 41 साल पहले डिंपल कपाड़िया ने मात्र 16 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती, टैलेंट और एक्टिंग के दम पर वो स्टारडम हासिल कर लिया था जिसके कायल उस समय के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना भी थे। आइये जानते हैं इस कमाल की अभिनेत्री से जुड़ी कुछ स्पेशल बातें।
2 of 11
dimple
डिंपल कपाड़िया ने मात्र 16 साल की उम्र में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। राजकपूर साहब ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया को चुना था। फिल्म का नाम था 'बॉबी'।'बॉबी' एक जबरदस्त हिट साबित हुई। बॉबी के रिलीज होने के बाद एक अफवाह खूब फैली थी कि डिंपल, राज कपूर और नरगिस की बेटी हैं।
3 of 11
dimple
बॉबी (1973) के रिलीज के कुछ महीने पहले डिंपल की मुलाकात राजेश खन्ना से हुई थी। चांदनी रात में राजेश खन्ना समुंदर किनारे डिंपल को ले गए और अचानक उन्होंने डिंपल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। डिंपल को ये सब सपने जैसा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
dimple kapadia
डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और स्कूल बंक कर काका की फिल्में देखती थीं। ऐसे में सामने से आकर राजेश खन्ना का प्रपोज करना डिंपल को भा गया और सब कुछ छोड़ डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 11
डिंपल कपाड़िया
राजेश खन्ना से शादी के बाद डिंपल की 'बॉबी' रिलीज हुई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए। रातों-रात डिंपल सुपरस्टार बन गईं। लड़के डिंपल के दीवाने हो गए। 'बॉबी' के लिए डिंपल को फिल्म फेअर अवॉर्ड मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।