{"_id":"60153599436d00773a709c7e","slug":"happy-birthday-jackie-shroff-lesser-known-facts-about-bollywood-hero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्टारडम के बाद भी चॉल में रहते थे जैकी श्रॉफ, फिल्म साइन करने के लिए निर्माता-निर्देशक टॉयलेट के बाहर करते थे इंतजार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्टारडम के बाद भी चॉल में रहते थे जैकी श्रॉफ, फिल्म साइन करने के लिए निर्माता-निर्देशक टॉयलेट के बाहर करते थे इंतजार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जैकी श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
80 के दशक में जहां एक तरफ एक्ट्रेसेस की खूबसूरती की चर्चा होती थी, तो वहीं कुछ सुपरस्टार्स भी अपनी स्टाइल से सुर्खियों में रहते थे। उस वक्त कई सुपरस्टार्स का नाम फिल्म इंडस्ट्री में चमक रहा था, उनमें से एक थे जैकी श्रॉफ। जैकी श्रॉफ के फैंस तो उनके लिए पागल रहते ही थे साथ ही निर्माता-निर्देशक भी उनके घर के आगे उन्हें अपनी फिल्म में साइन करने के लिए लाइन लगाते थे। 1 फरवरी यानी आज अभिनेता जैकी श्रॉफ अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको जैकी श्रॉफ के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 5
Jackie Shroff
- फोटो : instagram
जैकी श्रॉफ का जन्म 1 फरवरी 1957 को वालकेश्वर, मुंबई के तीन बत्ती एरिया में हुआ था। जैकी श्रॉफ का असली नाम जय किशन श्रॉफ है। अभिनेता ने फिल्म 'स्वामी दादा' से फिल्मों में कदम रखा था लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'हीरो' से मिली। डायरेक्टर सुभाष घई द्वारा निर्देशित फिल्म 'हीरो' के दौरान ही अभिनेता का नाम बदलकर जय किशन से जैकी श्रॉफ किया गया था। लोग उन्हें 'जग्गू दादा' नाम से भी जानते हैं।
3 of 5
Jackie Shroff
फिल्म 'हीरो' से लाइमलाइम में आने वाले जैकी श्रॉफ के लाखों चाहने वाले थे। तो वहीं हर निर्माता-निर्देशक ये चाहता था कि जैकी उनकी फिल्म साइन करें, जिसके लिए बड़े-बड़े डायरेक्टर्स उनके घर पहुंच जाया करते थे। आलम ये था कि जैकी अगर टॉयलेट में होते थे और निर्माता-निर्देशक टॉयलेट के बाहर खड़े होकर अभिनेता को अपनी फिल्म में लेने के लिए उनका इंतजार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Jackie Shroff
- फोटो : social media
जैकी श्रॉफ गरीबी और तंगहाली से उठकर फिल्मों की दुनिया में आये थे और वो इसकी कीमत बखूबी जानते थे। शायद यही वजह थी कि फिल्म 'हीरो' हिट होने के बाद भी जैकी ने चॉल में रहना नहीं छोड़ा था। उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए फिल्म निर्माताओं को चॉल में ही जाना पड़ा। कहा जाता है कि विधु विनोद चोपड़ा और महेश भट्ट जैसे बड़े निर्देशक भी जैकी श्रॉफ को अपनी फिल्मों में लेने के लिए जैकी श्रॉफ के घर जा पहुंचे थे।
विज्ञापन
5 of 5
Jackie Shroff
- फोटो : Social Media
जैकी श्रॉफ ने करीब 150 फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को भी अच्छे से संभाला। अभिनेता ने साल 1987 में आयशा से लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ है। टाइगर फिल्मों में एंट्री ले चुके हैं और उनके स्टंट और स्टाइल के लोग कायल है। तो वहीं कृष्णा अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज की वजह से सुर्खियों में रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।