अभिनेता मोहनलाल को साउथ का सुपरस्टार कहा जाता है। 40 साल से अधिक के एक्टिंग करियर में अभिनेता ने 340 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है और लगभग सभी फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। बहुत कम लोगों को पता होगा कि सिनेमा की दुनिया में कदम रखने से पहले मोहनलाल एक पेशेवर पहलवान थे। मोहनलाल मलयालम सिनेमा का बड़ा नाम हैं। मोहनलाल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1978 में थिरानोत्तम फिल्म से की थी, हालांकि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी। आज अभिनेता अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अपनी फिल्मों के अलावा अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। इस खास दिन पर जानते हैं कि अभिनेता कितनी संपत्ति के मालिक हैं और वह कैसी जिंदगी जीते हैं।
Mohanlal Networth: सिर्फ फिल्में ही नहीं बिजनेस से भी करोड़ों कमाते हैं मोहनलाल, कहलाते हैं साउथ के 'अंबानी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sat, 21 May 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन