{"_id":"637af98411112017d965abec","slug":"happy-birthday-monalisa-exclusive-interview-antara-biswas-bigg-boss-10-nach-baliye-8-vikrant-bhojpuri-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monalisa Birthday: इंटरनेट पर माता पिता को लेकर मौजूद जानकारी पर मोनालिसा का खुलासा, पढ़िए एक्सक्लूसिव बातचीत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Monalisa Birthday: इंटरनेट पर माता पिता को लेकर मौजूद जानकारी पर मोनालिसा का खुलासा, पढ़िए एक्सक्लूसिव बातचीत
मोनालिसा ने बचपन में कभी भी जन्मदिन नहीं मनाया। वह कहती हैं, 'बचपन में तो हमें पता ही नहीं था कि जन्मदिन कैसे मनाते हैं? हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति भी उतनी अच्छी नहीं थी। हम बहुत ही मध्यम वर्गीय परिवार से थे।
विज्ञापन
1 of 6
मोनालिसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
21 नवंबर 1982 को कोलकाता में जन्मी मोनालिसा आज अपना 40वां जन्मदिन अपने पति विक्रांत सिंह के साथ आम्बी वैली में सेलिब्रेट कर रही हैं। मोनालिसा कहती हैं, 'अक्सर हमारा जन्मदिन शूटिंग के दौरान सेट पर ही मनाया जाता हैं। लेकिन इस बार मैं अपना जन्मदिन अपने पति के साथ सेलिब्रेट कर रही हूं। हालांकि विक्रांत को शूटिंग के लिए गोरखपुर जाना था, लेकिन अब वह शूटिंग के लिए गोरखपुर 23 नवम्बर को जाएगे।' संस्कृत में ग्रेजुएशन कर चुकी मोनालिसा से जब संस्कृत में उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब संस्कृत के बारे में कुछ मत पूछना शुरू कर दीजिएगा क्योंकि कॉलेज छोड़े जमाना हो चुका है और जो चीजें अभ्यास में न हों, वे याद भी नहीं रहतीं।
2 of 6
मोनालिसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
10वीं पास करते ही शुरू कर दी नौकरी
मोनालिसा का बचपन कोलकाता में बहुत ही सामान्य माहौल में बीता है। मोनालिसा कहती हैं, 'उन दिनों परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पापा का कारोबार बंद हो गया तो मुझे दसवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही नौकरी करनी पड़ी। मुझे पढ़ने का बहुत शौक था। मैं अंग्रेजी में ऑनर्स करना चाह रही थी लेकिन उसके लिए मुझे कॉलेज नियमित रूप से जाना पड़ता और नौकरी की वजह मैं कॉलेज नियमित रूप से नहीं जा सकती इसलिए कुछ लोगों की सलाह लेने के बाद संस्कृत में पढ़ाई की। मैंने लोगों की सलाह पर संस्कृत ले तो ली लेकिन संस्कृत की भी पढ़ाई उतनी आसान नहीं थी। किसी तरह से संस्कृत में मैं ग्रेजुएशन कर पाई।'
मोनालिसा ने 17 वर्ष की उम्र से ही नौकरी करनी शुरू कर दी थी। वह कहती हैं, 'मैने रेस्तरां और फाइव स्टार होटल में काम किया है। जब मुझे पहला वेतन 3750 रुपये का मिला तो उसे मैंने अपनी मम्मी को दे दिया। उस समय मुझे यह नहीं पता था कि पैसे खर्च कैसे करते हैं? चूंकि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी तो मैं अपने लिए कुछ सोचती भी नहीं थी, जो भी सैलरी मुझे मिलती वह हर महीने मम्मी को दे देती थी। मैं हमेशा यही सोचती रहती थी कि कैसे भी करके घर की जरूरतों को पूरा करना है। मैं कम उम्र में ही इतनी होशियार हो गई थी कि पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभा सकती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मोनालिसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बचपन में कभी नहीं मनाया जन्मदिन
मोनालिसा ने बचपन में कभी भी जन्मदिन नहीं मनाया। वह कहती हैं, 'बचपन में तो हमें पता ही नहीं था कि जन्मदिन कैसे मनाते हैं? हमारे परिवार की आर्थिक स्थिति भी उतनी अच्छी नहीं थी। हम बहुत ही मध्यम वर्गीय परिवार से थे। हमारी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि जन्मदिन ठीक से सेलिब्रेट कर सकें। कभी कभी जन्मदिन पर चॉकलेट मिल जाती थी तो उसी में खुश हो जाते थे। कुछ पाने की लालसा नहीं थी जो भी मिल जाता उसमें ही खुश थे। मुझे याद है एक बार मम्मी मेरे लिए जींस पैंट खरीद कर लाई। उस समय मैं बहुत ही पतली थी और जींस की की साइज 30 इंच थी। मां ने पहली बार अपनी तरफ से मुझे तोहफा दिया था तो उसे मैंने वापस नहीं किया बल्कि उसी जींस को बेल्ट लगाकर पहनती रही।'
विज्ञापन
5 of 6
मोनालिसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंटरनेट पर गलत जानकारी मौजूद
मोनालिसा बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इंटरनेट पर ऐसे तमाम लेख मौजूद हैं जिनमें उनके पिता का नाम शैलेश दुबे और माता का नाम उषा दुबे बताया गया है। मोनालिसा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके पिता का नाम शमलेंद्र मोहन बिस्वास और माता का नाम इरा बिस्वास है और इंटरनेट पर उनके माता पिता के बारे में जो भी जानकारी है, वह पूरी तरह से गलत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।