फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pankaj Kapur Birthday: पहले 16 साल की नीलिमा और फिर 22 साल की सुप्रिया पाठक पर आया था पंकज कपूर का दिल, ऐसी रही लव स्टोरी

Sun, 29 May 2022 08:44 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 29 May 2022 08:44 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday pankaj kapur love story after neelima azeem divorce marriage with supriya pathak
pankaj kapur love life - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता पंकज कपूर आज अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। 29 मई 1954 को जन्मे पंकज कपूर सिनेमा जगत में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बेहतरीन टीवी सीरियल के अलावा हिंदी फिल्मों में भी काम किया है, जिसमें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जर्सी' भी शामिल है। इस फिल्म में पंकज कपूर ने अपने बेटे शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर की। अभिनेता के काम की हर बार तारीफ हुई है। लेकिन पंकज कपूर ने अपनी लव लाइफ की वजह से भी खूब सुर्खियां बटोरीं। अभिनेता ने पहली शादी टूटने के बाद सुप्रिया पाठक का हाथ थामा था। आइए आपको उनकी लव लाइफ के बारे में बताते हैं।  

Happy birthday pankaj kapur love story after neelima azeem divorce marriage with supriya pathak
pankaj kapoor neelima azeem - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज कपूर की पहली शादी
पंकज कपूर की पहली पत्नी नीलिमा अजीम हैं। पंकज और नीलिमा की मुलाकात उन दिनों हुई थी, जब अभिनेता थिएटर किया करते थे और नीलिमा डांस की दुनिया में अपना नाम चमकाना चाहती थीं। वह एक शानदार कथक डांसर थीं। पहली मुलाकात में ही पंकज कपूर और नीलिमा अच्छे दोस्त बन गए थे और धीरे-धीरे ये दोस्ती कब प्यार में बदल गई, उन्हें भी नहीं पता चला। इसके बाद जल्द ही दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। दोनों ने साल 1975 में शादी रचाई थी और उस वक्त पंकज कपूर 21 साल के थे और नीलिमा महज 16 साल की थीं। 
Happy birthday pankaj kapur love story after neelima azeem divorce marriage with supriya pathak
pankaj kapoor neelima azeem - फोटो : सोशल मीडिया
महज नौ साल में हुए अलग
नीलिमा ने शादी के बाद साल 1981 में बेटे शाहिद कपूर को जन्म दिया था। इसके बाद ही पंकज और नीलिमा के बीच तनाव शुरू हुआ। दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा इतना बढ़ गया कि कुछ समय बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। पंकज कपूर ने अपनी पहली पत्नी नीलिमा से साल 1984 में तलाक ले लिया था। दोनों की शादी महज नौ साल ही चल पाई थी और फिर नीलिमा अपने बेटे शाहिद के साथ दिल्ली रहने लगीं। हालांकि, अब नीलिमा मुंबई में ही रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday pankaj kapur love story after neelima azeem divorce marriage with supriya pathak
pankaj kapoor supriya pathak - फोटो : सोशल मीडिया
पंकज कपूर की जिंदगी में सुप्रिया की एंट्री
नीलिमा अजीम को तलाक देने के बाद पंकज कपूर की जिंदगी में सुप्रिया पाठक की एंट्री हुई। दोनों पहली बार साल 1986 में फिल्म 'नया मौसम' के सेट पर मिले थे, जो आज तक रिलीज नहीं हुई है। जब सुप्रिया पंकज कपूर से मिली थीं तब उनका भी तलाक हो चुका था। ऐसे में दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा। हालांकि, पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक ने अपनी शादी में कोई जल्दबाजी नहीं की। दोनों ने अपने रिश्ते को थोड़ा समय दिया और इस दौरान पंकज और सुप्रिया के बीच कई मुलाकातें हुईं, जिसके बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 
विज्ञापन
Happy birthday pankaj kapur love story after neelima azeem divorce marriage with supriya pathak
pankaj kapoor supriya pathak - फोटो : सोशल मीडिया

मां के खिलाफ जाकर सुप्रिया ने पंकज से की शादी
पंकज कपूर और सुप्रिया के रिश्ते से अभिनेता के घर में सब खुश थे। लेकिन सुप्रिया की मां को यह रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। हालांकि, सुप्रिया ने अपनी मां के खिलाफ जाकर पंकज कपूर का हाथ थामा। दोनों ने साल 1989 में शादी रचाई थी और फिर कुछ समय बाद ही सुप्रिया की मां ने भी पंकज कपूर को अपना लिया। शादी के बाद पंकज कपूर और सुप्रिया पाठक बेटी सना और बेटे रूहान कपूर के माता पिता बने। सुप्रिया और शाहिद कपूर का रिश्ता भी काफी अच्छा है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed