फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Priyanka Chopra Birthday: प्रियंका चोपड़ा ने एक सवाल का दिया था गलत जवाब, फिर इस वजह से मिला मिस वर्ल्ड का ताज

Mon, 18 Jul 2022 07:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday priyanka chopra gave wrong answer for miss world question and won crown in year 2000 Know the full story
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई यानी आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर की रहने वाली प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना मुकाम बना चुकी हैं। उन्होंने साल 2000 में महज 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था। इसके बाद मिस उनके लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए और वह अपने अभिनय के दम पर आगे बढ़ती चली गईं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान एक सवाल का गलत जवाब दे दिया था, लेकिन उन्हें फिर भी मिस वर्ल्ड की ताज पहनाया गया था। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ा ये खास किस्सा।

Happy Birthday priyanka chopra gave wrong answer for miss world question and won crown in year 2000 Know the full story
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

साल 2000 में 30 नवंबर को वो दिन था, जब भारत की बेटी प्रियंका चोपड़ा ने महज 17 बरस की उम्र में दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था। लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा के दिए गए जवाब के बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। वहां मौजूद दर्शकों के साथ ही प्रियंका के इस जवाब ने जजेस का दिल भी जीत लिया था।

Happy Birthday priyanka chopra gave wrong answer for miss world question and won crown in year 2000 Know the full story
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

दरअसल प्रियंका से सवाल किया गया था कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं और उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि वह मदर टेरेसा को सबसे सफल महिला मानती हैं। उन्होंने कहा था कि यूं तो दुनिया में कई लोग हैं लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित मैं मदर टेरेसा से हुई हूं, मैं उन्हें दिल से चाहती हूं। उन्होंने भारत के लोगों के लिए जो काम किया, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी दूसरों की सेवा में गुजार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday priyanka chopra gave wrong answer for miss world question and won crown in year 2000 Know the full story
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता ने प्रियंका से जो सवाल किया गया था, उसका जवाब सभी के बेहद पसंद आया था, हालांकि उनके जवाब में एक गलती भी थी जो काफी बड़ी थी, क्योंकि सवाल में जीवित सफल महिला के बारे में पूछा गया था जबकि मदर टेरेसा की मृत्यु साल 1997 में हो चुकी थी। हालांकि प्रियंका ने इस गलती को बाकी राउंड्स में कवर कर लिया था और उन्होंने मिस वर्ल्ड के ताज को अपने नाम किया। हालांकि उस समय इस पर विदेशी मीडिया ने सवाल उठाए गए थे।

विज्ञापन
Happy Birthday priyanka chopra gave wrong answer for miss world question and won crown in year 2000 Know the full story
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका आज प्रोफेशनल लाइफ लेकर निजी जिंदगी में भी सफल शादीशुदा जीवन जी रही हैं और एक बेटी की मां हैं। प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने प्रपोज किया था, जिसके बाद तकरीबन तीन सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद निक और प्रियंका ने साल 2018 में जोधपुर में एक दूसरे से शादी कर ली। ये शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाज से हुई थी।

Koo App

Happy birthday #Priyanka , May Lord Ganesh always bless you with success, happiness and good health. 💐🙏 keep shining ✨🌟 #Priyankachopra

View attached media content

- Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) 18 July 2022

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed