{"_id":"5fe9c6278ebc3e41a512c8ef","slug":"happy-birthday-rajesh-khanna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajesh Khanna Birthday: अंजू महेंद्रू को मॉडलिंग करने से रोकते थे राजेश खन्ना, ब्रेकअप के बाद जलाने के लिए घर के सामने से निकाली थी बरात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajesh Khanna Birthday: अंजू महेंद्रू को मॉडलिंग करने से रोकते थे राजेश खन्ना, ब्रेकअप के बाद जलाने के लिए घर के सामने से निकाली थी बरात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 29 Dec 2020 06:59 PM IST
हिंदी सिनेमा के इकलौते सुपरस्टार कहे जाने वाले राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1942 को अमृतसर में हुआ था। राजेश खन्ना उस शख्स का नाम है जिसने एक पूरी पीढ़ी को, फिल्मों के जरिए ही सही पर रोमांस करना सिखाया। उन्होंने 'आराधना', 'दो रास्ते', 'खामोशी', 'सच्चा झूठा', 'गुड्डी', 'कटी पतंग', 'सफर', 'दाग', 'अमर प्रेम', 'प्रेम नगर' जैसी एक से बढ़कर एक फिल्में कीं और राजनीति में भी हाथ आजमाया।
Trending Videos
2 of 5
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना का सुपरस्टारडम भले ही ज्यादा लंबा नहीं चला लेकिन जिस कदर उस छोटे से दौर में लोगों ने उन्हें चाहा, उन्हें लेकर जो दीवानगी थी, वैसी शायद हिंदी फिल्मों के किसी अभिनेता को नसीब नहीं हुई। इंडस्ट्री में प्यार से लोग राजेश खन्ना को 'काका' के नाम से बुलाते थे। लड़कियां उनकी सफेद कार की चूम कर गुलाबी कर देतीं और उनकी कदमों की धूल अपनी मांग में भर लेतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना पर वैसे तो बहुत लड़कियां मरती थीं लेकिन अभिनेत्री अंजू महेंद्रू से वह बेहद करीब रहे। दरअसल अंजू और राजेश बचपन के साथी थे। दोनों ने कॉलेज में भी साथ ही पढ़ाई की थी। फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने लिव इन में रहना शुरू कर दिया। हालांकि धीरे-धीरे इस रिश्ते ने कड़वाहट का रूप ले लिया। अंजू के लिए राजेश खन्ना टिपिकल इंडियन बॉयफ्रेंड बन गए थे। वे चाहते थे कि अंजू मॉडलिंग न करें।
4 of 5
Rajesh and Dimple Khanna
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में अंजू ने बताया था, उनकी एक फिल्म फ्लॉप क्या हुई, वो झल्ला गए थे। वे बहुत ज्यादा मूडी किस्म के आदमी थे। वो चाहते थे कि मैं हर वक्त उसके पैरों पर गिरी रहूं। जैसे उसके चमचे गिरे रहते थे। मैं उससे प्यार करती थी, मगर चापलूसी नहीं कर सकती थी। ब्रेकअप के बाद राजेश ने अपने से 16 साल छोटी एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया से शादी कर ली। कहा जाता है जब राजेश खन्ना की बरात बांद्रा से जुहू जा रही थी तो उन्होंने उसका रास्ता जानबूझ कर बदला ताकि अंजू महेंद्रू को इस बात का अहसास हो।
विज्ञापन
5 of 5
राजेश खन्ना
राजेश खन्ना ने मशहूर अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से विवाह किया और उनकी दो बेटियां ट्विंकल खन्ना और रिंकी खन्ना हुई। अपने जीवन के आखिरी चरण में राजेश खन्ना बहुत अकेले हो गए। उन्हें कैंसर ने जकड़ लिया था। 18 जुलाई 2012 को ये सुपरस्टार अलविदा कह गया। अमिताभ बच्चन ने बताया कि मरने के वक्त राजेश खन्ना के आखिरी शब्द थे 'Time is up', 'Pack up'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X