{"_id":"5b3f209e4f1c1b18308b497c","slug":"happy-birthday-ranveer-singh-here-is-the-latest-picture-of-simmba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन पर रणवीर सिंह ने फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट, तस्वीर में दिखा 'खिलजी' का जलवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन पर रणवीर सिंह ने फैंस को दिया रिटर्न गिफ्ट, तस्वीर में दिखा 'खिलजी' का जलवा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
simmba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के दौर के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। रणवीर सिंह इंडस्ट्री में अनिल कपूर के रिश्तेदार लगते हैं क्योंकि रणवीर के पिता और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर आपस में चचेरे भाई बहन हैं।फिल्मों में आने के लिए रणवीर सिंह को काफी संघर्ष करना पड़ा और इसके लिए उन्हें काफी लंबा इंतजार करना पड़ा लेकिन आज रणवीर की गिनती टॉप एक्टर्स में होती है।
Simmba
'पद्मावत' के खिलजी इन दिनों दीपिका पादुकोण के साथ शादी को लेकर खबरों में बने हुए हैं इसके अलावा रणवीर इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा की शूटिंग में बिजी हैं और आए दिन सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
simmba
रणवीर सिंह अपने फैंस के इस प्यार का खूब सम्मान करते हैं। इसी के चलते उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘सिम्बा’ से एक नई तस्वीर रिटर्न गिफ्ट के तौर पर फैंस के साथ शेयर कर दी है। रणवीर की ये फोटो फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है।
Team Simmba rings in #Ranveersingh birthday on the sets of the movie last night 🔥💓 @IndBolly
A post shared by Indian Bollywood (@indbolly) on
विज्ञापन
विज्ञापन
simmba
फोटो में रणवीर सिंह आंखों पर चश्मा लगाए, अपने कंधे पर हाथ मारते दिख रहे हैं। इस फोटो को देखने के बाद यह कहा जा सकता है कि जब इस पुलिसवाले का सामना गुंडों से होगा तो उनके छक्के छूट जायेंगे।
विज्ञापन
SIMMBA
सिम्बा 28 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर के अपोजिट सारा अली खान नजर आने वाली हैं। बता दें कि सिंबा साउथ की फिल्म टेंपर का रीमेक है। टेंपर में ओरिजिनल विलेन का किरदार प्रकाश राज ने निभाया था। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान द्वारा अभिनीत सिंबा साल 2018 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।