सब्सक्राइब करें

Rohit Shetty Birthday: बॉडी डबल का काम किया, तो कभी अभिनेत्री की साड़ियां प्रेस की, मुश्किलों के बाद ऐसे हिट डायरेक्टर बने रोहित शेट्टी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 14 Mar 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Rohit Shetty net worth property his films and his career struggle
Rohot Shetty - फोटो : social media

रोहित शेट्टी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों में एक्शन सीन्स देखकर फैंस के होश उड़ जाते हैं। आज यानी 14 मार्च को रोहित शेट्टी अपना 49 वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 14 मार्च 1974 को मुंबई में हुआ था। रोहित शेट्टी ने अब तक 'सिंबा', 'सूर्यवंशी', 'सिंघम', 'चेन्नई एक्सप्रेस', जैसी कई हिट फिल्में बॉलीवुड को दी हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इतना ही नहीं, उनकी आने वाली फिल्मों का भी फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन रोहित शेट्टी के लिए ये सब कुछ पाना इतना आसान नहीं था। आज हम आपको रोहित शेट्टी के जन्मदिन पर उनके करियर के बारे में बताते हैं, जिसमें उन्होंने कई उतार-चढ़ाव का सामना किया है। 

Trending Videos
Happy Birthday Rohit Shetty net worth property his films and his career struggle
Rohit shetty - फोटो : social media

पिता के निधन के बाद बदली जिंदगी
रोहित शेट्टी की मां रत्ना शेट्टी और पिता एम.बी शेट्टी फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते थे। उनकी मां बॉलीवुड में जूनियर आर्टिस्ट थीं और पिता स्टंटमैन थे, जिन्होंने हिंदी और कन्नड़ की कई फिल्मों में काम किया था। रोहित शेट्टी जब पांच साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के जाने के बाद उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। हालात ये हो गए थे कि घर का सामान भी बेचना पड़ गया था, जिस वजह से वह भी कम उम्र में काम करने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Rohit Shetty net worth property his films and his career struggle
Rohit shetty - फोटो : social media

17 साल की उम्र में शुरू किया काम
रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कदम रखा था। वह अजय देवगन की फिल्म 'फूल और कांटे' में असिस्टेंट डायरेक्टर थे, तब उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'सुहाग' में अक्षय कुमार के बॉडी डबल का रोल किया था। फिल्म 'हकीकत' में तब्बू नजर आई थीं। जानकारी के मुताबिक, इस फिल्म में तब्बू की साड़ियां प्रेस करने के लिए रोहित शेट्टी को असाइन किया गया था। इसके बाद वह 'जुल्मी', 'प्यार तो होना ही था', 'हिंदुस्तान की कसम' और 'राजू चाचा' जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे। रोहित शेट्टी की पहली कमाई महज 35 रुपये थी और उन्हें इस इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

Happy Birthday Rohit Shetty net worth property his films and his career struggle
Rohit Shetty - फोटो : social media

मुश्किलों भरा था करियर
रोहित शेट्टी ने अपने एक इंटरव्यू में अपने करियर के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें इस इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। रोहित शेट्टी ने कहा था, 'लोगों को लगता है कि मैं फिल्म इंडस्ट्री से हूं तो मेरा सफर आसान रहा। जब मैंने काम करना शुरू किया तब मुझे केवल 35 रुपये मिलते थे। कई बार ऐसा हुआ जब मुझे खाने और ट्रैवल के बीच किसी एक को चुनना पड़ा। कभी मुझे खाना छोड़ना पड़ता था तो कभी ट्रैवल।'

विज्ञापन
Happy Birthday Rohit Shetty net worth property his films and his career struggle
Rohit shetty - फोटो : social media

रोहित शेट्टी की हिट फिल्में
रोहित शेट्टी ने बतौर डायरेक्टर साल 2003 में डेब्यू किया था। उनकी पहली फिल्म 'जमीन' है, जिसमें अजय देवगन नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'गोलमाल' डायरेक्ट की, जिसने उनके करियर को एक नई दिशा दी। इस फिल्म में रोहित शेट्टी के काम को खूब पसंद किया गया। इसके बाद रोहित शेट्टी ने हिट फिल्मों की लाइन लगा दी। उन्होंने 'संडे', 'गोलमाल रिटर्न्स', 'गोलमाल 3', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'सिंघम' और 'बोल बच्चन' जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed