{"_id":"5fe6dc98577ff03146732ccb","slug":"happy-birthday-salman-khan-more-intresting-facts-about-dabangg-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan Birthday: फिल्म सुपरहिट होने के बाद भी सलमान को नहीं मिला था काम, बेरोजगार बैठे बेटे को देखकर सलीम खान ने की थी सिफारिश","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan Birthday: फिल्म सुपरहिट होने के बाद भी सलमान को नहीं मिला था काम, बेरोजगार बैठे बेटे को देखकर सलीम खान ने की थी सिफारिश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
Salman Khan Birthday
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) 27 दिसंबर को 55 साल के हो जाएंगे। हालांकि सलमान इस बार अपने बर्थडे का सेलिब्रेशन धूम-धाम से नहीं करने जा रहे हैं। सलमान को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। वे जिसपर भी अपना हाथ रखते हैं उसकी किस्मत बना देते हैं, लेकिन आप ये बात शायद नहीं जानते होंगे कि भाईजान का पूरा नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। वहीं सलमान अपने पांच भाई-बहनों (सलमान, अरबाज, सोहेल, अलवीरा और अर्पिता) में सबसे बड़े हैं।
2 of 9
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
भाईजान के परिवार वालों की बात करें तो उनके पिता सलीम खान हिंदी सिनेमा के जाने माने लेखक हैं और मां सुशीला चरक उर्फ सलमा हाउस वाइफ हैं। वहीं सलमान की दूसरी मां हेलन अपने जमाने में पॉपुलर कैबरे डांसर रही हैं। सलमान खान ने स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद कॉलेज में एडमिशन तो लिया लेकिन बीच में ही कॉलेज छोड़ दिया।
3 of 9
सलमान खान
- फोटो : फाइल फोटो
ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि सलमान खान की जिंदगी खूब विवादों से भरी रही है लेकिन उन्होंने हमेशा ही लोगों की मदद भी की है। इसी वजह से ही सलमान खान ने 'बीइंग ह्यूमन' नाम की अपनी संस्था भी शुरू की जिसमें वो जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। सलमान खान बॉलीवुड के वो स्टार हैं जिनका स्टारडम फिल्मों में ही नहीं बल्कि उनकी असल जिंदगी में भी देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
सलमान खान
सलमान का जादू इस कदर चलता है कि हर कोई उनका दीवाना है। लेकिन आप शायद ये बात नहीं जानते होंगे कि सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद भी सलमान छह महीने तक खाली बैठे रहे थे। उसके बाद उनके पिता ने उनकी मार्केट वैल्यू बढ़ाने के लिए जी.पी.सिप्पी से फिल्म की अनाउंसमेंट करवाई थी।
विज्ञापन
5 of 9
सलमान खान
एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया था, मैंने अपने करियर की शुरुआत में काफी धक्के खाए हैं शुरुआत में मैं जब लोगों के पास रोल मांगने के लिए जाता था, तो कोई कहता कि मैं हीरो के लिए छोटा हूं, तो कोई कहता कि उम्र से बड़ा हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।