सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

चार साल की उम्र से ही मंदिरों में गाती थीं सुनिधि चौहान, घरवालों के खिलाफ जाकर की शादी, फिर एक साल में हो गया तलाक

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 13 Aug 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Sunidhi Chauhan: Lesser Known Facts About Singer
सुनिधि चौहान - फोटो : ट्विटर

आज के दौर की बहुत ही सफल पार्श्व गायिका सुनिधि चौहान का 14 अगस्त को जन्मदिन होता है। फिल्मों में 11 साल की उम्र से ही गाना शुरू करने वालीं सुनिधि का जन्म 1983 में नई दिल्ली में हुआ था। सुनिधि चौहान ने अपनी अनोखी आवाज से गायकी की दुनिया में खूब नाम कमाया है। सुनिधि म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। हिंदी के अलावा सुनिध ने मराठी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल, पंजाबी, बंगाली, असमी, नेपाली और उर्दू में भी गाने गाए हैं। सिंगर के अलावा सुनिधि एक फैशन आइकन भी हैं। चलिए सुनिधि के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें...

Trending Videos
Happy Birthday Sunidhi Chauhan: Lesser Known Facts About Singer
सुनिधि चौहान

सुनिधि ने अपने करियर की शुरुआत चार साल की उम्र से की थी। सुनिधि के पिता भी एक थिएटर आर्टिस्ट थे। छोटी उम्र में ही सुनिधि स्टेज शोज और प्रतियोगिता में हिस्सा लिया करती थीं । सुनिधि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सबसे पहले उन्होंने एक जागरण में गाया था। माता के जगराते में दो गाने गाए थे। वहीं से लोगों को लगने लगा कि मुझे दूसरी जगहों पर भी गाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Sunidhi Chauhan: Lesser Known Facts About Singer
सुनिधि चौहान

एक रियलिटी शो के दौरान एक्ट्रेस तबस्सुम ने इस छोटी सी बच्ची के टैलेंट को पहचान लिया था। तबस्सुम ने सुनिधि के माता-पिता से मुंबई आने के लिए कहा। इसके बाद सुनिधि ने मुंबई आकर दूरदर्शन के सिंगिंग बेस्ड रियलिटी शो 'मेरी आवाज सुनो' प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सुनिधि ने ये प्रतियोगिता जीतकर लता मंगेशकर ट्रॉफी का खिताब हासिल किया था।

Happy Birthday Sunidhi Chauhan: Lesser Known Facts About Singer
सुनिधि चौहान - फोटो : social media

यहीं से सुनिधि ने संगीत की दुनिया में जगह बनानी शुरू कर दी थी। 16 साल की उम्र में सुनिधि को फिल्म मेकर रामगोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म 'मस्त' में मौका दिया था। इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे थे। सुनिधि ने साल 2013 में एशिया की टॉप 50 सेक्सिएस्ट लेडीज में अपनी जगह बनाई थी। दरअसल सुनिधि का असली नाम निधि चौहान है लेकिन कल्याण जी के अकादमी से जो भी लोग निकले सबका नाम ‘स’ से शुरू होता था। इसलिए निधि सुनिधि बन गईं।

विज्ञापन
Happy Birthday Sunidhi Chauhan: Lesser Known Facts About Singer
सुनिधि चौहान - फोटो : social media

'रुकी रुकी सी जिंदगी' के लिए सुनिधि को फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। सुनिधि अब करीब 3000 से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। सुनिधि का करियर तो बहुत अच्छा चला लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में बहुत उतार-चढ़ाव आए । सुनिधि ने 18 साल की उम्र में अपने से 14 साल बड़े डायरेक्टर बॉबी खान से शादी कर ली थी। सुनिधि ने बॉबी से शादी की और उनके साथ रहने लगीं। लेकिन एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed