पूर्व पॉर्न स्टार और बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी का आज जन्मदिन है। सनी बॉलीवुड में बेबी डॉल के नाम से भी जानी जाती हैं। बॉलीवुड में अपनी इमेज को लेकर सनी लियोनी हमेशा परेशान रहती हैं, क्योंकि ए लिस्ट के कई बड़े सितारे उनके साथ काम करने से कतराते हैं। सनी लियोनी इंडस्ट्री की उन खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनकी हर तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है और उनके फैंस जमकर उनपर प्यार लुटाते हैं। सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। दर्शकों को भी उनका खूब प्यार मिला। सनी लियोनी की निजी जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है। पॉर्न इंडस्ट्री से बॉलीवुड स्टार तक का सफर तय करने वालीं सनी लियोनी करोड़ों की मालकिन हैं। उनके पास मुंबई से लेकर लॉस एंजिल्स तक में करोड़ों की प्रॉपर्टी है।
तस्वीरें: मुंबई ही नहीं लॉस एंजेलिस में भी है सनी लियोनी का आलीशान बंगला, खूबसूरती किसी महल से कम नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 13 May 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन