{"_id":"5c60f173bdec2253970c4982","slug":"happy-birthday-tina-munim-here-is-anil-ambani-and-her-beautiful-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीना ने संजय दत्त के प्यार में देवानंद की कई फिल्मों को ठुकराया, पर ऐसे बनीं अंबानी खानदान की बहू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीना ने संजय दत्त के प्यार में देवानंद की कई फिल्मों को ठुकराया, पर ऐसे बनीं अंबानी खानदान की बहू
Mon, 11 Feb 2019 09:22 AM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 11 Feb 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
tina munim
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
80 के दशक में अपने नाम से बॉलीवुड में डंका बजाने वाली टीना मुनीम आज अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 11 फरवरी 1957 में टीना का जन्म मुंबई में हुआ था। 1975 में 'फेमिना टीन प्रिंसेस' का क्राउन जीतकर टीना ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की। हालांकि टीना उस समय मुनीम हुआ करती थीं। अनिल अंबानी से शादी के बाद टीना मुनीम सरनेम बदलकर अंबानी हो गईं।
संजय दत्त और टीना मुनिम
संजय दत्त को ड्रग्स की लत थी जिसके बाद ना चाहते हुए भी टीना संजय दत्त से दूर हो गईं। संजय दत्त के बाद टीना मुनीम की जिंदगी में आए राजेश खन्ना लेकिन दोनों का प्यार शादी तक नहीं पहुंचा क्योंकि शायद टीना मुनीम के हाथों पर अनिल अंबानी के नाम की मेहंदी लगनी थी। टीना मुनीम और अनिल अंबानी की लव स्टोरी किसी कहानी से कम नहीं है। दो अजनबियों को मिलना, फिर प्यार होना, घरवालों की मनाही और तमाम उतार-चढ़ाव के बाद यह प्रेम कहानी अपनी मंजिल तक पहुंची। एक शादी में अनिल अंबानी ने टीना मुनीम को पहली बार देखा था।
अनिल अंबानी
अनिल टीना के प्यार में दीवाने हो गए लेकिन उनका परिवार टीना से शादी के सख्त खिलाफ था क्योंकि उन्हें टीना का एक्ट्रेस होना पसंद नहीं था। ऐसे में दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया था। साल 1989 में अमेरिका में भूकंप आया जिसके बाद टीना और अनिल अंबानी हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। दरअसल अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा भूंकप आया था। उस दौरान टीना भी वही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
tina munim
ऐसे में अनिल अंबानी ने टीना मुनीम का नंबर खोजा और उन्हें फोन कर उनका हालचाल पूछा जिसके बाद दोनों की बातचीत फिर शुरू हो गई। आखिरकार अनिल अंबानी की जिद के आगे परिवार को घुटने टेकने पड़े। अंत में परिवार शादी के लिए राजी हो गया और 1991 में अनिल अंबानी और टीना मुनीम की शादी हुई। टीना ने 35 से भी ज्यादा बॉलीवुड फिल्में की हैं लेकिन शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड और ग्लैमरस लाइफ को छोड़ दिया।
विज्ञापन
tina munim
टीना कई इंटरव्यू में ये कहती रही हैं कि उनके पति अनिल ने उन्हें आज तक किसी भी चीज के लिए मना नहीं किया और ऐसा कुछ भी नहीं उनके जीवन में जो वे पाना चाहती हों और पा न सकी हों। टीना मुनीम और अनिल अंबानी की कहानी किसी परियों की कहानी से कम नहीं है। बता दें टीना-अनिल के दो बेटे हैं जय अनमोल अंबानी और जय अंशुल अंबानी।