फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 5 सेलेब्स में सदा रहा छत्तीस का आंकड़ा, अमिताभ- शत्रुघ्न की तो दोस्ती ही दुश्मनी में बदली

Sun, 05 Aug 2018 05:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
Happy Friendshipday 2018 these bollywood celebrities who will never be friends
आज फ्रेंडशिप डे है। पूरी दुनिया दोस्ती के इस त्योहार को बड़े धूम-धाम से मना रही है। इससे पहले हमने उन बॉलीवुड सेलेब्स की बात की थी जिनके बीच प्यार और दोस्ती आज भी कायम है लेकिन बॉलीवुड में कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो एक दूसरे को फूटे आंख भी नहीं भाते हैं। आइए बात करते हैं बॉलीवुड के उन सितारों की जो अच्छे दोस्त हो सकते थे, लेकिन नहीं बन सके।
Happy Friendshipday 2018 these bollywood celebrities who will never be friends
Kangana Ranaut
दीपिका पादुकोण-कंगना रनौत
वैसे तो दोनों के बीच कभी कोई दोस्ती नहीं रही पर दुश्मनी भी नहीं थी। कंगना दीपिका के बारे में कुछ अच्छा नहीं सोचतीं। ये पूरा मामला तब शुरु हुआ था जब दीपिका कंगना की फिल्म 'क्वीन' की सक्सेस पार्टी में नहीं पहुंची और न ही उन्हें विश किया और फिर कंगना भी दीपिका की फिल्म 'पीकू' की पार्टी में नहीं गईं...और बस यहां से जो झगड़ा शुरु हुआ वो अभी तक चल रहा है।
 
Happy Friendshipday 2018 these bollywood celebrities who will never be friends
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा
अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा
बॉलीवुड में कभी अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती की मिसाल दी जाती थी, लेकिन 70 के दशक में दोनों की इस दोस्ती को किसी की नजर लग गई। दोनों ने 'काला पत्थर', 'दोस्ताना' और 'शान' जैसी सुपर हिट फ़िल्मों में साथ काम किया लेकिन  दोनों के बीच दुश्मनी की वजह बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन से उनका कद बड़ा होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Friendshipday 2018 these bollywood celebrities who will never be friends
दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ
दीपिका पादुकोण- कटरीना कैफ
रणबीर कपूर की वजह से बॉलीवुड में दीपिका के कई दुश्मन बने। इन्हीं में से एक है कटरीना कैफ। बता दें दीपिका रणवीर कपूर के संग काफी समय तक रिलेशनशिप में थीं, लेकिन ब्रेकअप के बाद रणवीर कपूर कटरीना को डेट करने लग गए थे और इसके बाद शुरू हुई दीपिका-कटरीना के बीच की दुश्मनी आज भी कायम है।
विज्ञापन
Happy Friendshipday 2018 these bollywood celebrities who will never be friends
शाहरुख खान और अजय देवगन
शाहरुख खान और अजय देवगन
शाहरुख खान और अजय देवगन की दुश्मनी की शुरुआत राकेश रोशन की फिल्म ‘करण अर्जुन’ के दौरान हुई थी। इस फिल्म के लिए शाहरुख और अजय को चुना गया था लेकिन अजय देवगन शाहरुख को ऑफर किया गया रोल करना चाहते थे जिसके बाद से शुरू हुई दोनों के बीच दुश्मनी आज भी कायम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed