{"_id":"5e2cc3a68ebc3e4b11782666","slug":"hardeep-singh-puri-congratulates-adnan-sami-and-says-i-hope-shaheen-bagh-is-listening","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर बोले मोदी सरकार के मंत्री, कहा- शाहीन बाग सुन रहा है...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर बोले मोदी सरकार के मंत्री, कहा- शाहीन बाग सुन रहा है...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 26 Jan 2020 08:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Adnan Sami
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संगीतकार और गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने को लेकर सियासत गर्म हो चुकी है। राज ठाकरे की अगुआई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने अदनान को पुरस्कार दिए जाने का विरोध किया है, वहीं केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे शाहीन बाग से जोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि शाहीन बाग सुन रहा है।
Trending Videos
2 of 4
हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय मंत्री
हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'प्रतिभाशाली श्री अदनानसामी को पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई। वह उन कई लोगों में से एक हैं, जिन्होंने भारत के संविधान में भरोसा जताया और जिन्हें भारतीय नागरिकता दी गई। मुझे आशा है कि शाहीन बाग सुन रहा है। भारत नागरिकता छीनने में विश्वास नहीं करता।' शाहीन बाग में लोग बीते 40 दिनों नागरिकता कानून और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
Raj Thackeray and Adnan Sami
- फोटो : Social Media
इससे पहले एमएनएस की सिनेमा इकाई के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने अदनाना सामी को पद्मश्री दिए जाने का विरोध करते हुए कहा, 'अदनान सामी असली भारतीय नागरिक नहीं हैं। एमएनएस का विचार है कि उन्हें कोई पुरस्कार नहीं दिया जाना चाहिए। हम उन्हें पद्मश्री से सम्मानित करने के फैसले की निंदा करते हैं और निर्णय को वापस लेने की मांग करते हैं।'
4 of 4
अदनान सामी
- फोटो : सोशल मीडिया
अदनान सामी का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। उनके पिता अरशद सामी खान पाकिस्तान डिप्लोमेट थे जबकि मां जम्मू कश्मीर की रहने वाली थीं। साल 2001 में अदनान पहली बार एक साल के टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे। उन्होंने मानवीय आधार पर नागरिकता देने का अनुरोध किया था जिसे केंद्र सरकार से स्वीकार कर लिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X