फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Republic Day 2020: देशभक्ति पर बनीं ये 10 फिल्में, कभी आई 'क्रांति' तो कभी हुई 'सर्जिकल स्ट्राइक'

Sun, 26 Jan 2020 08:10 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Sun, 26 Jan 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
Republic Day 2020 here 10 hindi films based on patriotism
गणतंत्र दिवस 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

देशभक्ति पर आधारित फिल्मों को लेकर हिंदी सिनेमा में हमेशा से क्रेज रहा है। दर्शकों को भी ऐसी फिल्में पसंद आती रही हैं। इन फिल्मों को देखते वक्त देशभक्ति की भावना से रोंगटे खड़ेे हो जाते हैं। मनोज कुमार से लेकर शाहरुख खान, आमिर खान, जॉन अब्राहम और विक्की कौशल जैसे अभिनेता इन फिल्मों में खूब जचे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आज हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो देशभक्ति से ओत-प्रोत हैं।

Republic Day 2020 here 10 hindi films based on patriotism
गणतंत्र दिवस 2020 - फोटो : फाइल

पूरब और पश्चिम (1970)
'भारत कुमार' कहे जाने वाले मनोज कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई देशभक्ति फिल्में की हैं। इन्हीं  में से एक मनोज कुमार की फिल्म 'पूरब और पश्चिम' खूब चर्चा में रही। यह फिल्म 1970 में रिलीज हुई थी। फिल्म में मनोज कुमार स्वतंत्रता सेनानी के बेटे होते हैं। वो आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाते हैं। फिल्म में दिखाया गया है विदेश में रहने के बावजूद मनोज कुमार भारतीय सभ्यता को नहीं भूलते। इसमें मनोज कुमार के साथ सायरा बानो मुख्य भूमिका में हैं।

Republic Day 2020 here 10 hindi films based on patriotism
गणतंत्र दिवस 2020 - फोटो : फाइल

क्रांति (1981) 
मनोज कुमार, हेमा मालिनी, दिलीप कुमार, शशि कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म क्रांति सुपरहिट रही थी। फिल्म के गाने देशभक्ति की भावना से लबरेज थे। फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी थी। वहीं मनोज कुमार ने इसे निर्देशित और निर्मित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2020 here 10 hindi films based on patriotism
गणतंत्र दिवस 2020 - फोटो : फाइल

बॉर्डर (1997)
सनी देओल, सुनील शेट्टी और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी मल्टीस्टारर फिल्म 'बॉर्डर' का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया। फिल्म में भारतीय सेना की वीरता दिखाई गई है। यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध पर बनी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। तीन नेशनल अवॉर्ड्स जीत चुकी 'बॉर्डर' साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। 

विज्ञापन
Republic Day 2020 here 10 hindi films based on patriotism
गणतंत्र दिवस 2020 - फोटो : फाइल

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह (2002)
फिल्म 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय देवगन मुख्य किरदार में खूब जचे थे। अजय को इस फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। इसी साल भगत सिंह पर बनी तीन फिल्में रिलीज हुई थीं लेकिन 'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' को सबसे ज्यादा सराहना मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed