प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट तक देशभर में लोगों ने दीये जलाए। कोरोना वायरस से महामारी के खिलाफ देशवासियों ने एकता का संदेश दिया। पीएम मोदी की अपील पर बॉलीवुड सितारे भी आगे आए और दीया-मोमबत्ती जलाते दिखे।
मंगेतर नताशा के साथ हार्दिक पांड्या ने जलाई मोमबत्ती, वीडियो पोस्ट कर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेटर हार्दिक पंड्या अपनी मंगेतर और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के साथ मोमबत्ती जलाते नजर आए। हार्दिक ने एक बुमरैंग वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों मोमबत्ती जला रहे हैं।
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on
हार्दिक के अलावा नताशा ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है। वो अकेली मोमबत्ती जलाती हुई नजर आ रही हैं। इसके अलावा नताशा ने हार्दिक का पोस्ट भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।
इस साल की शुरुआत में ही नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने सगाई कर अपने सभी फैंस को खुशखबरी दी थी। सोशल मीडिया पर नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की दुबई वाली तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। बता दें कि नताशा और हार्दिक लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
'चेन्नई एक्सप्रेस' के निर्माता की बेटी कोरोना पॉजिटिव, नौ लोगों पर भी निगरानी