हरिवंश राय बच्चन किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। ज्यादातर लोग उनकी कविता 'मधुशाला' की वजह से जानते हैं। इसके अलावा भी उन्होंने कई कविताएं लिखी हैं जो बहुत लोकप्रिय हुईं। हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) में हुआ था। कवि के अलावा वह इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में शिक्षक भी रहे।
Harivansh Rai Bachchan: जब अमिताभ बच्चन को देख फूट-फूटकर रोने लगे थे पिता हरिवंशराय बच्चन, यह थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिवंश राय बच्चन की तरह उनके बेटे अमिताभ बच्चन ने दुनियाभर में काफी नाम कमाया है। वह बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। अमिताभ अपने पिता के काफी ज्यादा करीब रहे। कई शोज में वह अपने पिता का जिक्र करते नजर आ चुके हैं। दोनों की बॉन्डिंग का अंदाजा उनके एक किस्से से लगाया जा सकता है जिसे खुद अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस के साथ साझा किया था।
KRK: साल 2024 में रिलीज होगी आदिपुरुष? केआरके ने किया शॉकिंग खुलासा, मेकर्स को लग सकता है करोड़ों का चूना
दरअसल, साल 2021 में 45 मिलियन फॉलोअर्स होने के बाद अमिताभ ने अपने फैन द्वारा शेयर की गई फोटो पोस्ट करते हुए बताया था कि कैसे एक बार उन्हें देखकर उनके पिता अपने आंसुओं पर काबू नहीं पा सके थे। यह किस्सा उस समय का है जब अमिताभ फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी, लेकिन फैंस की दुआ और डॉक्टरों की लगातार कोशिश की वजह से वह मौत के मुंह से बाहर निकल आए थे।
T 3777 - The caption informs of 45 million on Twitter .. thank you Jasmine, but the picture says a lot more ..
Its the moment I came home surviving death after the 'Coolie' accident ..
Its the first time ever I saw my Father breaking down !
A concerned little Abhishek looks on ! pic.twitter.com/vFC98UQCDE
अमिताभ ने पुरानी धुंधली सी तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि यह फोटो उस समय ली गई थी जब वह कुली के सेट पर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए थे और अस्पताल से लौटने के बाद उन्हें देखकर उनके पिता के आंसू छलक पड़े थे। फोटो शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में यह भी बताया था कि पहली बार उन्होंने अपने पिता को टूटते हुए देखा था। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन अपने पिता के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके पिता रोते हुए दिख रहे हैं। दोनों के अलावा इस तस्वीर में अभिषेक बच्चन भी हैं जो अपने दादा के बगल में खड़े हैं।
Puneet Issar: महाभारत फेम एक्टर पुनीत इस्सर का ईमेल हैक, लाखों की रकम हड़पने का आरोपी शख्स पुलिस हिरासत में

कमेंट
कमेंट X