{"_id":"5cc8250bbdec22078f24b7b5","slug":"harleen-sethi-shared-post-on-break-up-with-vicky-kaushal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विक्की कौशल से ब्रेकअप पर हरलीन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'परिवार और दोस्त हैं परेशान'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विक्की कौशल से ब्रेकअप पर हरलीन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'परिवार और दोस्त हैं परेशान'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Tue, 30 Apr 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Harleen Shetty and Vicky Kaushal
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) 'उरी' फिल्म की सफलता के बाद काफी खुश हैं। इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अब सिंगल है। विक्की के इस बयान से यह तो साफ हो गया था कि उनका हरलीन सेठी (Harleen Sethi) से ब्रेकअप हो गया। उस वक्त हरलीन की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया। वहीं अब हरलीन ने इस पूरे मामले पर बड़ा बयान दिया है।
2 of 5
Vicky Kaushal, Harleen Sethi
- फोटो : instagram
हरलीन सेठी (Harleen Sethi) ने मीडिया से बात करते हुए कहा - 'अगर मैं सच कहूं तो ब्रेकअप से बिल्कुल भी परेशान नहीं हू। मेरा परिवार और दोस्त इससे दुखी हैं। हर इंसान की अपनी शख्सियत होती है और मैं अपने आपको किसी के कम नहीं मानती। फिल्म स्टार के साथ रिश्ते में थी और मैंने अभी तक एक भी फिल्म में काम नहीं किया है। मैं अपने नाम से पहचाना जाना चाहती हूं। किसी को भी मेरे एक्स के नाम से पुकारना गलत है।'
3 of 5
harleen sethi
- फोटो : file photo
विक्की कौशल जब 'मनमर्जियां' फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे तब पता चला था कि वो डांसर और मॉडल हरलीन शेट्टी को डेट कर रहे हैं। इन दोनों के ब्रेकअप की सुगबुगाहट तब हुई जब हरलीन ने विक्की को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया। उस वक्त ऐसी खबरें आईं कि दोनों के ब्रेकअप की वजह कटरीना और विक्की की बढ़ती नजदीकियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vicky kaushal
- फोटो : अमर उजाला
'उरी' फिल्म के बाद विक्की कौशल की झोली में दो बड़ी फिल्में हैं 'तख्त' और 'ऊधम सिंह'। ऊधम सिंह फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। विक्की इस अब तक के सबसे अलग लुक में नजर आ रहे हैं। विक्की क्लीन शेव हैं। इस तरह से पहले विक्की को कभी भी नहीं देखा होगा। अगले साल रिलीज होने जा रही फिल्म में सरदार ऊधम सिंह को जलियावालां बाग में गोली चलाने का आदेश देने वाले जनरल डायर की लंदन में हुई हत्या तक की कहानी दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
vicky kaushal
- फोटो : twitter
इस फिल्म को शूजीत सरकार डायरेक्ट कर रहे हैं। शूजीत कहते हैं,‘ऊधम का संघर्ष और बलिदान आज की पीढ़ी को बताया जाना बहुत जरूरी है। मुझे अपने लेखकों रितेश शाह और शुभेंदु भट्टाचार्य से इस फिल्म की कहानी लिखने में बहुत मदद मिली है। मेरे मित्र निर्माता रोनी लाहिड़ी ने इस कहानी पर भरोसा जताया और हम एक महान स्वतंत्रता सेनानी की कहानी पर इन्हीं लोगों के चलते काम शुरू कर सके।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।