{"_id":"5c15d21dbdec2257082ff1cf","slug":"harsh-chhaya-profile-here-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"23 साल पहले महेश भट्ट के शो से हर्ष छाया ने बनाई थी पहचान, फिल्मों में भी निभा चुके हैं दमदार किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
23 साल पहले महेश भट्ट के शो से हर्ष छाया ने बनाई थी पहचान, फिल्मों में भी निभा चुके हैं दमदार किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
harsh chhaya
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर्ष छाया टीवी और फिल्मों का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने साल 1990 में जी टीवी के सीरियल तारा से डेब्यू किया, जिसमें हर्ष ने 'जीजो' का किरदार निभाया था। हर्ष छाया को पहचान मिली साल 1990 में सीरियल हसरतें से। टीवी सीरियल के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी काफी काम किया। साल 2007 में हर्ष ने फिल्म लागा चुनरी में दाग में काम किया। जिसमें रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका थी।
2 of 5
harsh chhaya
- फोटो : file photo
1993 में पल्लवी जोशी के सीरियल आरोहण में हर्ष छाया के काम को बेहद पसंद किया गया, उन्होंने लेफ्टिनेंट शर्मा का किरदार निभाया था। इसके बाद उन्हें बड़ा ब्रेक मिला महेश भट्ट निर्देशित सीरियल स्वाभिमान (1995) में। हर्ष को एक बार फिर से जी टीवी के साथ काम करने का मौका मिला। अजय सिन्हा के निर्देशन में उन्होंने हिट सीरियल जुस्तजू में काम किया। सीरियल में पल्लवी जोशी और अर्पिता पांडे का भी अहम रोल था। हर्ष ने रिश्ते, हसरतें, तारा, बालिका बधू और लेडीज स्पेशल जैसे कई सीरियल में अभिनय किया है।
3 of 5
harsh chhaya
- फोटो : file photo
इसके बाद उन्होंने मधुर भंडारकर की कॉरपोरेट (2007), फैशन (2008), भेजा फ्राई जैसी कई बड़ी फिल्में कीं। हिन्दी फिल्मों के साथ-साथ वह गुजराती फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं। हर्ष ने 30 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक न्यूज चैनल के प्रोग्राम प्रधानमंत्री में हर्ष छाया ने संजय गांधी का किरदार निभाया था। इस शो को शेखर कपूर होस्ट करते थे। हर्ष के दमदार एक्टिंग को सभी ने सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
harsh chhaya
- फोटो : file photo
हर्ष एक हरफनमौला व्यक्तित्व के धनी हैं, टीवी और फिल्मों के अलावा उन्होंने थिएटर में भी खूब काम किया है। शायद इसी का नतीजा है कि उनकी आवाज भी उतनी ही शानदार है। हर्ष छाया की आवाज को हम कई विज्ञापनों में सुन सकते हैं, इनमें से रजनीगंधा का विज्ञापन एक है।
विज्ञापन
5 of 5
harsh chhaya
- फोटो : file photo
हर्ष को इंडस्ट्री से एक शिकायत है कि उनके जैसे कई एक्टर्स को एक इमेज से बांध दिया जाता है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि 'जब मैं कॉमेडी रोल करता हूं तो कॉमेडी जैसे रोल मिलने शुरू हो जाते हैं, जब गंभीर किरदार निभाता हूं तो वैसे ही रोल के ऑफर मिलते हैं। जबकि हम सब एक एक्टर हैं और अलग-अलग भूमिकाएं निभाना चाहता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।