{"_id":"5b28a5344f1c1ba96e8b8cd8","slug":"harshad-arora-was-ready-to-become-alia-bhatt-husband-in-raazi-but-director-refused-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आलिया का पति बनने को 'राजी' था ये एक्टर, अंतिम वक्त पर जानिए कैसे बदल गया फैसला?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आलिया का पति बनने को 'राजी' था ये एक्टर, अंतिम वक्त पर जानिए कैसे बदल गया फैसला?
Tue, 19 Jun 2018 02:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की दुनिया के मशहूर एक्टर हर्षद अरोड़ा को बॉलीवुड में एक बड़ा चांस मिलने वाला था लेकिन किसी कारण के चलते उनसे ये ऑफर छिन गया। दरअसल हर्षद अरोड़ा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजी’ का हिस्सा बनते-बनते रह गए। वर्तमान में स्टार भारत के शो ‘मायावी मलिंग’ में राजकुमार अंगद की भूमिका निभा रहे हर्षद का राजी में शामिल होना एक समय तय माना जा रहा था।
2 of 4
raazi
आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म के लिए उन्होंने ऑडिशन भी दिए थे। सूत्रों ने बताया कि टीवी में बेहतरीन काम की वजह से हर्षद का ऑडिशन के लिए चयन किया गया था। हर्षद खुद भी फिल्म का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित थे लेकिन अपना बेस्ट देने के बावजूद वह इस रोल को हासिल नहीं कर सके। बाद में इस भूमिका के लिए विक्की कौशल को चुन लिया गया।
3 of 4
हालांकि हर्षद खुश हैं कि उनका टीवी शो ‘मायावी मलिंग’ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। हर्षद का कहना है-‘हां, मुझे राजी में भूमिका निभाने का मौका मिला था। मैंने फिल्म के लिए ऑडिशन भी दिया था लेकिन रोल नहीं मिल सका। मैं वर्तमान में केवल मायावी मलिंग पर ही ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। प्रशंसक शो में मुझे प्रिंस अंगद के रूप में पसंद कर रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि काल्पनिक शो ‘मायावी मलिंग’ का 01 मई, 2018 से प्रसारण हो रहा है। सोमवार से शनिवार तक शाम सात बजे प्रसारित होने वाले इस शो में हर्षद के अलावा शक्ति आनंद, ग्रेसी गोस्वामी, अपर्णा कुमार, वाणी सूद और नेहा सोलंकी भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।