हरियाणा की 'देसी क्वीन' सपना चौधरी अपने डांस से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। सपना के लटके-झटके फैंस को दीवाना बना देते हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी सपना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस के बीच उनके नए और पुराने सभी वीडियो वायरल होते रहते हैं और एक बार फिर ऐसा ही हो रहा है। सोशल मीडिया पर सपना का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने डांस से धमाल मचा रही हैं।
Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी ने ‘रेड फरारी’ गाने पर किया धांसू डांस, देख आप भी थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या है वीडियो में?
सपना चौधरी का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो साल 2018 का है, जिसमें सपना चौधरी स्टेज पर धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में सपना लोकप्रिय गाने 'रेड फरारी' पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। लाइट ग्रीन सूट पहने सपना का हर डांस मूव कमाल का है, जो स्टेज से नीचे खड़े लोगों को भी नाचने के लिए मजबूर कर रहा है। सपना के साथ-साथ इस कार्यक्रम में मौजूद सभी लोग जमकर डांस कर रहे हैं।
गाने ने फैंस के बीच मचाया था धमाल
सपना चौधरी अब तक एक से एक गानों में नजर आई हैं, जिसमें 'चेतक' यानी 'रेड फरारी' भी शामिल है। साल 2018 में रिलीज हुए इस गाने को अब तक 148 मिलियन से भी ज्याादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके अलावा, सपना चौधरी के इस वायरल वीडियो पर भी 55 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आए हैं। आज भी ये गाना पार्टियों की जान बना हुआ है। अगर ये कहा जाए कि इस गाने के बिना पार्टी अधूरी है तब भी गलत नहीं होगा।
सपना चौधरी के गाने
सपना चौधरी के हिट गानों की लिस्ट काफी लंबी है। वह अपने अधिक्तर गानों में देसी अंदाज में ही नजर आती हैं, लेकिन कुछ गानों में सपना ने अपना ग्लैमरस लुक भी दिखाया है, जिसमें 'चेतक' भी शामिल है। इसके अलावा, 'तेरी आंख्या का यो काजल', 'चटक मटक', 'तू चीज लाजवाब', 'इग्लिश मीडियम' को यू-ट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिले हैं।