अपने लटकों-झटकों से हर किसी के दिल की धड़कन बढ़ाना उनकी आदत है तो देसी बोल वाले गानों पर हाईटेक ठुमके लगाना उनकी फितरत। आलम कुछ यूं है कि उनकी हर अदा सोशल मीडिया पर सनसनी बन जाती है। दरअसल, बात हो रही है हरियाणवीं डांस गर्ल सपना चौधरी की, जिन्होंने गांवों में बजने वाले देसी गानों को लोगों के हार्ट की बीट्स बना दिया। वैसे शोहरत की इस बुलंदी पर पहुंचना सपना के लिए कभी आसान नहीं रहा। बचपन में इंस्पेक्टर बनने का ख्वाब देखने वाली सपना चौक-चौपाल से निकलकर कैसे बॉलीवुड की चौधरी बनीं और कब-कब उनके गाने वायरल हुए, जानते हैं इस स्पेशल रिपोर्ट में...
Sapna Choudhary: चौक-चौपाल से बॉलीवुड की 'चौधरी' कैसे बनीं सपना? जानें कब-कब वायरल हुए देसी गर्ल के गाने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी में सबसे यादगार और मस्तीभरे पल कहीं मिलते हैं तो शायद वह कॉलेज लाइफ होती है। पढ़ाई-लिखाई के अलावा दोस्तों के साथ मस्ती करने का भरपूर मौका मिलता है। हाल ही में कुछ कॉलेज स्टूडेंट्स का वीडियो वायरल हुआ। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने सपना चौधरी के गाने को अपने मस्तीभरे पलों का साथी बनाया। हॉलीवुड गानों और हिप-हॉप संगीत की दीवानी इस पीढ़ी को क्षेत्रीय बोली वाले गानों पर थिरकते देख लोगों को हैरानी तो हुई, मगर इस बात से कौन इनकार कर सकता है कि सपना चौधरी का जादू ही कुछ ऐसा है। कॉलेज की कुछ लड़कियों ने अपने हॉस्टल के कमरे में सपना के हरियाणवी गाने, 'तेरी आंख्या का यो काजल...' पर धमाकेदार डांस किया।
जब छोटी बच्ची ने किया सपना के साथ डांस
इसी साल मार्च में सपना चौधरी के गाने पर एक छोटी बच्ची का डांस काफी वायरल हुआ। दिलचस्प बात यह है कि उस दौरान मंच पर सपना चौधरी भी मौजूद थीं। गाना चल रहा था, ' मैं इंग्लिश मीडियम पढ़ी हुई...'। मंच पर सपना चौधरी के डांस पर जितनी तालियां बज रही थीं, उतनी ही उस छोटी बच्ची के डांस के लिए भी बज रही थीं। आप भी देखिए पूरा वीडियो।
'गज का घूंघट...' डांस पर बच्ची का डांस हुआ वायरल
देसी डांसर सपना चौधरी एक तरफ और उनके गानों पर डांस करतीं नन्ही बच्चियां एक तरफ। उनके गाने युवा पीढ़ी ही नहीं, बच्चों के बीच भी काफी पॉपुलर हैं। इसी साल अप्रैल में सपना चौधरी के गाने पर डांस करके एक और बच्ची चर्चा में आई। इस बच्ची ने सपना के गाने 'गज का घूंघट काढ़...' पर डांस किया था। यूट्यूब से लेकर सोशल मीडिया तक यह वीडियो छाया रहा। डांस के साथ-साथ लोगों ने बच्ची की देसी ड्रेस पर भी वाहवाही की।
जब शख्स ने किया लेट-लेटकर डांस
इसी साल अप्रैल के महीने में ही सपना चौधरी के गाने पर एक शख्स का वीडियो और वायरल हुआ था। इस वीडियो को जिसने भी देखा, बार-बार देखा। दरअसल शख्स सपना के गाने पर मंच पर लेट-लेटकर डांस करता नजर आया। सोशल मीडिया पर यह गाना इस कदर वायरल हुआ कि कई सेलिब्रिटीज ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने बाकायदा इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा था, 'वन्स मोर, एक बार देखकर मन नहीं भरा मेरा।'