बॉलीवुड एक्ट्रेस सुरवीन चावला हाल ही में अपने एक बोल्ड फोटोशूट के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। इन तस्वीरों को सुरवीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन फोटोज में वह ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनकी इस हॉट एंड बोल्ड ड्रेस ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोग उनकी इन तस्वीरों पर जमकर बातें बना रहे हैं।
सुरवीन चावला ने करवाया ऐसा ग्लैमरस फोटोशूट, मिनटों में सोशल मीडिया पर फोटोज हुईं वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि सुरवीन के लिए यह ड्रेस कॉस्ट्यूम डिजाइनर लीपाक्षी ने डिजाइन की है। इस ड्रेस को पहन कर सुरवीन ने जीक्यू इंडिया के इवेंट में रैंप वॉक भी किया था। फिलहाल उनकी ये ब्लैक ड्रेस इंटरनेट पर जमकर धूम मचा रही है। लोग उनके इस ग्लैमरस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
सुरवीन फिल्म 'हेट स्टोरी 2' में काफी बोल्ड अवतार में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'पार्च्ड', 'अगली' और 'डिस्को किंग' में भी काम किया है। वहीं सुरवीन ने दिसंबर में अपनी शादी के बारे में खुलासा करके सब लोगों को चौंका दिया था। सुरवीन ने अपनी शादी का ऐलान अपने ट्विटर अकाउंट से पति के साथ तस्वीर शेयर करके किया था।
A post shared by Surveen Chawla (@surveenchawla) on
सुरवीन और उनके पति अक्षय की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए साल 2013 में हुई थी। कुछ मुलाकातों के बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। दोनों ने साल 2015 में शादी कर ली। सुरवीन के पति अक्षय ठक्कर पेशे से बिजनेसमैन हैं।
A post shared by Surveen Chawla (@surveenchawla) on

कमेंट
कमेंट X