{"_id":"58f9948d4f1c1bde6b471d82","slug":"have-never-known-ajay-devgn-says-karan-johar-karan-kajol-ajay-devgn-fight","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करण जौहर बोले, 'मेरे लिए वो केवल मेरी दोस्त का पति था और कुछ नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करण जौहर बोले, 'मेरे लिए वो केवल मेरी दोस्त का पति था और कुछ नहीं'
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Fri, 21 Apr 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
करण जौहर अजय देवगन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजोल से अपनी सालों की दोस्ती टूटने के बाद करण जौहर किस तरह कड़वाहट से भर चुके हैं इसकी बानगी हाल ही में तब देखने को मिली जब उन्होंने काजोल के पति अजय देवगन को लेकर कहा कि वो उस शख्स को पहचानते तक नहीं।
karan johar
मिड-डे के अनुसार, हाल ही में करण जौहर दिल्ली में थे और यहां एक इवेंट में अजय देवगन के बारे में पूछे जाने पर करण जौहर ने कहा, 'मेरा उस शख्स के साथ कोई रिश्ता नहीं है। ना तो मैं उन्हें कभी जान पाया और ना ही कभी जानता था। वो हमेशा ही काजोल के पति थे, वो कभी मेरे दोस्त नहीं थे। बल्कि वो तो मेरे परिचित भी नहीं थे। मेरे लिए वो काजोल की लाइफ में सिर्फ एक शख्स है और कुछ नहीं।'
ये भी पढें- मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थीं दिशा पटानी, पहचान नहीं पाएंगे
ये भी पढें- मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखती थीं दिशा पटानी, पहचान नहीं पाएंगे
करण जौहर
करण जौहर का ये बयान काफी हैरान करने वाला है। लेकिन अब इस बात का इंतजार रहेगा कि करण के इस कमेंट पर अजय का क्या रिएक्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
करण जौहर काजोल
बता दें कि काजोल से दोस्ती टूटने की वजह करण जौहर ने अजय देवगन को ही बताया था और उनके साथ अपने रिश्ते को लेकर करण ने कई खुलासे किए। वहीं जब करण के ट्विंस पैदा हुए तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनसे मिलने पहुंची लेकिन काजोल और अजय देवगन ने देखना तो दूर करण को एक मैसेज तक करना जरूरी नहीं समझा। और तो और जब काजोल से करण के बच्चों को लेकर पूछा गया था तो उन्होंने कोई भी कमेंट करने से मना कर दिया था।
ये भी पढें- राजीव से लेकर सलमान..जब ऐश्वर्या की जिंदगी में आए ये लोग
ये भी पढें- राजीव से लेकर सलमान..जब ऐश्वर्या की जिंदगी में आए ये लोग
विज्ञापन
करण जौहर काजोल
- फोटो : courtesy: dailys1dharthfc
करण अजय देवगन की वजह से काफी चोट खाए हैं। कुछ वक्त पहले करण जौहर अजय को लेकर कहा था कि एक बार अजय देवगन ने उन्हें फोन करके काफी कुछ सुनाया था सिर्फ इसलिए क्योंकि उनको किसी ने यह कह दिया था कि उन्होंने एक पार्टी में उनकी पत्नी काजोल के बारे में कुछ कहा था। करण के मुताबिक, अजय ने उन्हें कुछ कहने का मौका ही नहीं दिया।
ये भी पढें- कंडोम एड को लेकर मचे बवाल पर सनी लियोन ने दिया मुंहतोड़ जवाब
ये भी पढें- कंडोम एड को लेकर मचे बवाल पर सनी लियोन ने दिया मुंहतोड़ जवाब