{"_id":"6648413036f5412ea3098123","slug":"heeramandi-star-aditi-rao-hydari-reacts-to-her-viral-gajagamini-walk-sanjay-leela-bhansali-appreciated-her-2024-05-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Heeramandi: गजगामिनी वॉक के लिए 'बिब्बो जान' ने बढ़ाया था अपना वजन, भंसाली ने की अभिनेत्री के काम की प्रशंसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Heeramandi: गजगामिनी वॉक के लिए 'बिब्बो जान' ने बढ़ाया था अपना वजन, भंसाली ने की अभिनेत्री के काम की प्रशंसा
संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं। सीरीज और उसके किरदार लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी ‘हीरामंडी’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सीरीज में 'बिब्बो जान' बनीं अदिति राव हैदरी के गजगामिनी वॉक की भी खूब प्रशंसा हो रही है। अब हाल ही में, अभिनेत्री ने फैंस की प्रशंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर उस समय अदिति राव हैदरी की गजगामिनी वॉक फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है। फैंस अभिनेत्री की इस वॉक की खूब प्रशंसा भी कर रहे हैं। एक साक्षात्कार में, अभिनेत्री ने कबूल किया कि वह ठीक से नहीं जानती कि वॉक को क्या कहा जाता है। हालांकि, इस वॉक को करने के लिए उन्होंने खूब मेहनत भी की थी।
3 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति ने कहा, “मैं किसी से पूछना चाहती थी, संजय सर से और मेरे डांस टीचर से कि यह क्या है? क्या यह गजगामिनी चाल है, हंस चाल है? वह कौन सी चाल है, जो मुझे नहीं मालूम! मैं कहूंगी कि यह वही था, जो संजय सर ने मुझसे करने को कहा था। मैंने संजय सर के आदेश का पालन किया और उन्होंने मुझे जो बताया मैंने वही किया। मुझे ,पता है कि कथक में मयूर चाल (मयूर चाल) है, फिर गजगामिनी (मोह की चाल) है , लेकिन मुझे नहीं पता था कि यह कौन सी चाल है और मुझे इसका पता लगाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अदिति ने यह भी साझा किया कि संजय इस बात को लेकर बहुत खास थे कि वह कैसी दिख रही हैं चाल, उनका दुपट्टा जिस तरह से गिरता है। उन्होंने कहा कि वह चाहते थे कि दुपट्टा एक विशेष बीट पर गिरे, सिर मुड़े और घुंघरू की आवाज बिल्कुल बीट पर आए।
विज्ञापन
5 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अदिति राव हैदरी ने 'हीरामंडी' से अपने वायरल गजगामिनी वॉक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संजय लीला भंसाली ने उनकी सराहना की कि उनका वजन बढ़ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।