हेमा मालिनी आज मना रही हैं अपना जन्म
हेमा मालिनी के जन्मदिन और मॉडल का पीएम मोदी पर बयान सहित ये बॉलीवुड की पांच बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी बनीं मंत्री सतपाल महाराज की बहू
टीवी एक्ट्रेस और रीवा राजघराने की राजकुमारी मोहिना कुमारी ने हरिद्वार में सुयश रावत संग सात फेरे लिए। सुयश उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं। अपने राज्य की राजकुमारी की शादी देखने के लिए करीब 2 लाख लोग पहुंचे थे।
पढ़ें: मंत्री सतपाल महाराज के बेटे से शादी होते ही राजकुमारी भी नाचीं, सामने आए ये Unseen वीडियो
बिग बॉस 13 पर कोएना मित्रा का खुलासा
'बिग बॉस' 13 के पहले एलिमिनेशन में अभिनेत्री कोएना मित्रा घर से बाहर हो गई हैं। उनके फैंस को भी उम्मीद नहीं थी कि कोएना दूसरे हफ्ते ही घर से बाहर हो जाएंगी। सोशल मीडिया पर इस वजह से कोएना के फैंस ने सलमान खान और मेकर्स पर गुस्सा निकाला। अब पहली बार कोएना ने अपना रिएक्शन दिया है।
पढ़ें: Bigg Boss 13: कोएना के बाहर होते ही भड़कीं ये एक्ट्रेस, वीडियो शेयर कर सलमान पर निकाली भड़ास
कांग्रेस मंत्री पीसी शर्मा ने हेमा मालिनी को लेकर दिया विवादित बयान
मध्यप्रदेश में कांग्रेस के मंत्री पीसी शर्मा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा सांसद हेमा मालिनी को लेकर विवादित बयान दिया है। भोपाल में पीसी शर्मा ने कहा, "ये वाशिंगटन और न्यूयॉर्क की सड़कें थीं कैसी? पानी गिरा जमके और यहां गड्ढे ही गड्ढे हो गए, कैलाश विजयवर्गीय के जो गाल हैं वैसी हो गई। 15-20 दिन में चकाचक सड़कें हेमा मालिनी के गाल जैसी हो जाएंगी।"
ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल का पीएम मोदी को लेकर बयान
मिस कोहिमा ब्यूटी पीजेंट 2019 का आयोजन हाल ही में किया गया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ब्यूटी कॉन्टेंस्ट के दौरान मॉडल्स से कई तरह के सवाल जवाब किए गए। इनमें से एक मॉडल ने ऐसा जवाब दिया कि देखते ही देखते वो चर्चा में आ गईं।
पढ़ें: ब्यूटी कॉन्टेस्ट में मॉडल से पूछा पीएम मोदी से जुड़ा सवाल, बोलीं- 'मेरी सलाह है गाय से ज्यादा...'