{"_id":"6606398ad23409145601bd8c","slug":"hema-malini-could-never-come-out-of-the-character-of-basanti-from-sholay-said-it-will-always-be-there-2024-03-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hema Malini: बसंती के किरदार से कभी बाहर नहीं आ पाईं हेमा मालिनी, बोलीं- 'मैंने 200 फिल्में की हैं लेकिन...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hema Malini: बसंती के किरदार से कभी बाहर नहीं आ पाईं हेमा मालिनी, बोलीं- 'मैंने 200 फिल्में की हैं लेकिन...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 29 Mar 2024 09:16 AM IST
सार
हेमा मालिनी ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'मैं बसंती की छाया से कभी बाहर नहीं आऊंगी। मैं उसी के साथ पैदा हुई थी। मैंने 200 फिल्में की हैं और लोग अब भी मुझे शोले की बसंती या सीता और गीता और बागबान के रूप में याद करते हैं।'
विज्ञापन
1 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को उनके फैंस बसंती कहकर भी बुलाते हैं। 1975 की क्लासिक फिल्म 'शोले' में हेमा ने बसंती का किरदार निभाया था। अभिनेत्री को कई बार कहते हुए देखा गया है कि वह इस किरदार से कभी बाहर नहीं आ सकेंगी। बॉलीवुड के साथ हेमा मालिनी में राजनीति में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है। ऐसे में भाजपा सांसद मथुरा से तीसरा लोकसभा कार्यकाल चाह रही हैं।
2 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
हेमा मालिनी ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'मैं बसंती की छाया से कभी बाहर नहीं आऊंगी। मैं उसी के साथ पैदा हुई थी। मैंने 200 फिल्में की हैं और लोग अब भी मुझे शोले की बसंती या सीता और गीता और बागबान के रूप में याद करते हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं सभी को बताती हूं कि मैं एक में तीन हूं, एक फिल्म कलाकार, एक डांसर और एक राजनीतिज्ञ।'
अपनी रिलीज के इतने वर्षों बाद भी रमेश सिप्पी की शोले अपने कलाकारों और किरदारों के साथ एक बड़ा आकर्षण बनी हुई है। हेमा के साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अमजद खान, संजीव कुमार जैसे किरदार भी नजर आए थे। फिल्म के सभी कलाकार हिट हैं। मगर जय-वीरू की जोड़ी और बसंती का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद है। बसंती का किरदार हेमा मालिनी के भी पसंदीदा किरदारों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी भरतनाट्यम करती हैं। वह लाइव शो में भी प्रस्तुति देती रहती हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा, 'मैं अपने शास्त्रीय नृत्य के प्रति समर्पित हूं। मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं कि मुझे सही समय पर अवसर दिए गए।' हेमा मालिनी अब फिल्मों में वापसी के लिए एक अच्छी स्क्रिप्ट देख रही हैं। उन्होंने कहा, 'अगर फिल्मों में कोई अच्छी भूमिका होगी तो मैं वह भी करूंगी। अगर कोई मुझे कोई अच्छा रोल ऑफर करता है, जो आज के समय में मेरे लिए ठीक होगा। तो मैं उसे जरूर करूंगी। लेकिन अभी तक कुछ भी पाइपलाइन में नहीं है।'
विज्ञापन
5 of 5
हेमा मालिनी
- फोटो : पीटीआई
वहीं, उनके निर्देशन की दुनिया में कदम रखने को लेकर सवाल किया गया तो, इसपर उन्होंने कहा कि अभी इसमें समय लगेगा। स्वास्थ्य के बारे में बात करते हुए नियमित रूप से योगाभ्यास करने वाली मालिनी ने कहा, 'आपके अंदर अच्छा दिखने का इरादा और अपने स्वास्थ्य को अच्छा रखने का इरादा होना चाहिए। थोड़ा आध्यात्मिक बनें। ये सभी चीजें मेरे पास हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।