{"_id":"5ca751a9bdec22144c1937ca","slug":"hema-malini-election-campaign-she-drive-tractor-and-harvesting-crop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गेहूं काटने से लेकर ट्रैक्टर चलाने तक, वोट के लिए क्या-क्या तरीके अपना रहीं 'ड्रीम गर्ल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गेहूं काटने से लेकर ट्रैक्टर चलाने तक, वोट के लिए क्या-क्या तरीके अपना रहीं 'ड्रीम गर्ल'
Fri, 05 Apr 2019 06:52 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 05 Apr 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर बैठीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी अब अपनी फिल्मों के अलावा राजनीतिक प्रचार की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इस बार भी हेमा मालिनी चुनाव प्रचार अनोखे ढंग से कर रही हैं।
हाथों में गेहूं का गट्ठर उठाएं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में हेमा मालिनी को खेत में गेहूं की फसल काटते हुए देखा गया था। फसल काटते हुए उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। उनके फैंस ने इस तस्वीर को काफी पसंद किया। अब उनके ट्रैक्टर चलाने की फोटो भी सोशल मीडिया पर छा गई है। इन फोटो में हेमा मालिनी आलू के खेत में ट्रैक्टर चलाती नजर आ रही हैं।
खेत में पड़े आलू उठातीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
चुनावी मौसम में गेहूं काटने के बाद अब अभिनेत्री हेमा मालिनी ने ट्रैक्टर की कमान संभाली। गुरुवार को उन्होंने आलू के खेत में ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की। हेमा मालिनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर पर बैठीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव अभियान के दौरान हेमा एक आलू के खेत में गईं, जहां एक किसान ट्रैक्टर चला रहा था। हेमा मालिनी के साथ कार्यकर्ता और समर्थक भी खेत में जुट गए। हेमा मालिनी ट्रैक्टर पर चढ़ गईं और चालक की सीट पर बैठ गईं। उन्होंने कुछ दूर तक ट्रैक्टर भी चलाया। कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर चलाते हुए हेमा मालिनी के फोटो खींचे।
विज्ञापन
वोट मांगने गेहूं के खेत में पहुंचीं हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
खेत में ट्रैक्टर चलाने के बाद हेमा मालिनी ने अपने हाथों से खेत से आलू भी निकाले। इस दौरान उन्होंने किसानों से आलू की फसल के बारे में जानकारी ली। बता दें कि इससे पहले हेमा मालिनी गोवर्धन क्षेत्र के खेतों में महिलाओं के साथ गेहूं की फसल काटती नजर आईं थीं। जब उन्होंने महिलाओं को सड़क किनारे खेतों में काम करते हुए देखा तो वो भी उनके पास पहुंच गईं। महिलाओं के हाथों से दरांती ली और खुद गेहूं काटने लगीं।