फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में सपा-बसपा के गठबंधन से डर रहीं हेमा मालिनी जीतने पर बोलीं-मंत्री बनने का प्रस्ताव मिला तो..

Sun, 26 May 2019 12:54 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 26 May 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
hema malini said bjp wins because of pm modi and my work
हेमा मालिनी - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव 2019 में बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने दूसरी बार जीत हासिल की है। वह उत्तर पद्रेश की मथुरा लोकसभा सीट से दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरी थीं। इस बार उन्होंने भारी वोटों से ये सीट अपने नाम की। यहां उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल के नेता कुंवर नरेंद्र सिंह को बड़े अंतर से हराया। इसके बाद 25 मई को हेमा संसद के सेंट्रल हॉल में बीजेपी की बैठक में शामिल हुई थीं। यहां उन्होंने मीडिया से बोलते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की।

 

hema malini said bjp wins because of pm modi and my work
समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनातीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

मथुरा से दूसरी बार सासंद चुनी गईं हेमा ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा ' मोदीजी ने बहुत मेहनत की है और पूरे देश को अपने काम से प्रभावित किया है, जैसा की मैं भी जीती हूं तो मुझे भी खुशी है कि मैंने भी अपने संसदीय क्षेत्र में कुछ अच्छे काम किये हैं, यही वजह है कि मैं यहां पर हूं।'


 

hema malini said bjp wins because of pm modi and my work
जीत के बाद खुशी जाहिर करतीं हेमा मालिनी, साथ में समर्थक - फोटो : अमर उजाला

17वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले अभिनेत्री ने अपना डर जाहिर किया था। वहीं, नतीजे आने पर उन्होंने कहा था 'जीतने पर पूरा भरोसा था लेकिन जनादेश मुझे इतनी बड़ी जीत देगा इस पर संशय था।' हेमा इस बार गठबंधन से भी डर रही थीं। उन्होंने कहा 'गठबंधन को लेकर सभी बोल रहे थे कि इस बार जीतना मुश्किल होगा, तो मुझे डर लग रहा था, लेकिन खुशी है कि लोगों ने मुझे दोबारा सांसद चुना, मुझपर विश्वास जताया तो मेरी भी जनता के प्रति नैतिक जिम्मेदारी तो बनती ही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
hema malini said bjp wins because of pm modi and my work
भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

इधर, हेमा से जब इस बार पीएम के मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर सवाल किया गया तो इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनके लिए ऐसा कोई प्रस्ताव आता है तो वह जरूर मंत्री बनेंगी। गौरतलब है कि संसद के सेंट्रल हॉल में हुई नवनिर्वाचित सरकार भाजपा की बैठक में हेमा मालिनी के अलावा मनोरंजन जगत की कई हस्तियां पहुंची थी।

विज्ञापन
hema malini said bjp wins because of pm modi and my work
जनसभा संबोधित करने पहुंचीं हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

बैठक में सनी देओल, अभिनेत्री किरण खेर, भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन जैसे सितारे शामिल हुए थे। ये सभी फिल्मी सितारें भाजपा के उम्मीदवार बन चुनाव में खड़े हुए थे और इन सभी ने चुनाव में बाजी मारी है। बता दें कि सनी देओल ने पहली बार राजनीति में किस्मत आजमाई और वह सफल साबित हुए। उन्होंने पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed