{"_id":"5ab767194f1c1ba3238b713c","slug":"hema-malini-special-post-for-her-daughter-esha-deol-who-represent-goddess-sita-in-a-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नानी बनने के बाद हेमा मालिनी ने बेटी के लिए किया स्पेशल पोस्ट, देवी के रूप में देखकर हुईं भावुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नानी बनने के बाद हेमा मालिनी ने बेटी के लिए किया स्पेशल पोस्ट, देवी के रूप में देखकर हुईं भावुक
Mon, 26 Mar 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानि एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने एक सपने के पूरा होने की खुशी जाहिर की है। पहले हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखा जिसमें उन्होंने कहा था कि उनका एक बड़ा सपना पूरा हो गया। दरअसल ये सपना उनकी बेटी ईशा देओल को लेकर है।
2 of 4
अपने पोस्ट में हेमा मालिनी ने लिखा है, 'मेरे ख्वाबों में से एक ख्वाब आज पूरा होने जा रहा है। मेरा सपना था कि ईशा बैलेट डांस करते हुए सीता का किरदार निभाएं। यह सपना मुंबई में पूरा होगा। आप सभी उसकी सक्सेस के लिए प्रार्थना करें।' इसके बाद हेमा ने एक पोस्ट और जारी किया। इस बार पोस्ट के साथ हेमा मालिनी ने ईशा देओल की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं।
3 of 4
इन तस्वीरों में ईशा स्टेज पर परफॉर्म करती हुईं नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए हेमा ने लिखा है, 'सब कुछ अच्छे से हो गया। सक्सेस, ईशा ने सीता का रोल किया, मैं ऑडियंस में बैठी उसे देख रही थी-पहली बार। पहली बार मैं स्टेज के इस तरफ थी। थोड़ा मुश्किल था मेरे लिए एडजेस्ट करना लेकिन मैं खुश थी क्योंकि मेरी बेटी मेरा रोल कर रही थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ईशा के स्टेज परफॉर्मेंस की खूबसूरत तस्वीरों को हेमा मालिनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस के लिए शेयर किया है। आपको बता दें कि मुंबई में ईशा देओल का डांस परफॉर्मेंस था। सीता के किरदार में ईशा देओल डोली में बैठीं नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।