फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 के निर्देशक से फैंस नाखुश, बोले- बासी कॉमेडी परोसने वाले फरहाद सामजी को हटाओ

Sat, 04 Mar 2023 02:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 04 Mar 2023 02:21 PM IST
विज्ञापन
Hera Pheri 3 fans says remove director farhad samji from akshay kumar paresh rawal suniel shetty starrer film
हेरा फेरी 3 - फोटो : सोशल मीडिया

'हेरा फेरी 3' फिल्म से जुड़ी लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की फिल्म में वापसी पर सभी फैंस जश्न मना रहे हैं। अब दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है, लेकिन इस बीच फिल्म के निर्देशक को लेकर फैंस की खुशी फीकी पड़ गई है। दरअसल, जब से यह जानकारी सामने आई है कि फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे, तब से वह सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

Hera Pheri 3 fans says remove director farhad samji from akshay kumar paresh rawal suniel shetty starrer film
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन फरहाद सामजी करने वाले हैं, लेकिन फैंस इसका विरोध कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि वह बासी कॉमेडी अपनी फिल्मों में परोसते हैं। वह इससे पहले 'बच्चन पांडे', 'हाउसफुल 3' और 'हाउसफुल 4' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। अब फैंस का कहना है कि वह अच्छी खासी कॉमेडी फिल्म को बर्बाद कर देते हैं और उन्हें यह डर है कि उनके निर्देशन में कहीं 'हेरा फेरी 3' की भी कॉमेडी फीकी न पड़ जाए। अब इसे लेकर ट्वीटर पर यूजर्स ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Sharmila Tagore: जब किसी की पैंट तो किसी की शर्ट पहन शरमाईं शर्मिला, दिलचस्प है 'टाइगर' संग इश्क का यह किस्सा

Hera Pheri 3 fans says remove director farhad samji from akshay kumar paresh rawal suniel shetty starrer film
फरहाद सामजी - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने कमेंट किया, 'हेरा फेरी 3' फरहाद सामजी के साथ भी बड़ी कमाई कर सकती है, लेकिन फिर भी हम पुरानी फिल्मों की तरह ही 'हेरा फेरी 3' को एक शानदार फिल्म की तरह देखना चाहते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम चाहते हैं 'हेरा फेरी 3' पर भी मीम्स बने, जैसे पुरानी 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' के हर सीन पर बने थे। एक ने लिखा, 'फरहाद सामजी खराब निर्देशक हैं। उन्हें बदलने की जरूरत है। कृपया निर्माता हमारी बात सुनें।' एक यूजर ने लिखा, 'फरहाद सामजी डायरेक्शन के मामले में प्रियदर्शन और नीरज वोरा की तरह एक प्रतिशत भी नहीं हैं। सामजी को 'हेरा फेरी 3' से हटा दें।'
 


 

Dina Pathak: दीना पाठक ने दर्जी से की थी शादी, प्यार-इश्क और मोहब्बत से लबरेज है यह प्रेम कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Hera Pheri 3 fans says remove director farhad samji from akshay kumar paresh rawal suniel shetty starrer film
'हेरा फेरी' - फोटो : सोशल मीडिया

'हेरा फेरी' के पहले भाग को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था। दूसरी फिल्म 'फिर हेरा फेरी' को दिवंगत नीरज वोरा ने निर्देशित किया था। नीरज ने 'हेरा फेरी 3' की कहानी भी लिखी है। इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि निर्देशक अनीस बज्मी तीसरी फिल्म का निर्देशन करने वाले थे, लेकिन उन्होंने निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के साथ टकराव के कारण इस परियोजना को छोड़ दिया।

Holi 2023: बॉलीवुड के ये कलाकार देते हैं होली की शानदार पार्टी, तस्वीरें में भव्यता देख नहीं हटेगी नजर

विज्ञापन
Hera Pheri 3 fans says remove director farhad samji from akshay kumar paresh rawal suniel shetty starrer film
हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'हेरा फेरी 3' की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पर इसके दूसरे भाग की कहानी खत्म हुई थी। इसमें बंदूकों और माफियाओं की कहानी इंटरनेशनल लेवल पर शुरू होगी। कहा जा रहा है कि फिल्म में एक नए किरदार की भी एंट्री होने वाली है। फिल्म में संजय दत्त एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

Ranbir Kapoor: 'अंकल मत बुला यार' जब बच्ची से सरेआम खफा हो गए रणबीर, कहा- आरके बोले दे...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed