फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hera Pheri 3: जल्द आने जा रहा है 'हेरा फेरी' का तीसरा पार्ट! जानिए कौन निभाएगा 'बाबू भैया' का किरदार

Fri, 24 Jun 2022 12:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 24 Jun 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
Hera Pheri 3: Firoz Nadiadwala announces the sequel of film starring akshay kumar paresh rawal and suniel shetty
हेरा फेरी - फोटो : Instagram

वर्षों पहले पर्दे पर आई फिल्म 'हेरा फेरी' में बॉलीवुड अभिनेताओं की जादुई तिकड़ी ने सभी को खूब गुदगुदाया था। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म 'हेरा फेरी' और 'फिर हेरा फेरी' ने दर्शकों के चेहरों पर मुस्कुराहट ला दी थी। श्याम, बाबूराव और राजू के किरदार और उनकी जुगाड़बाजी को आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। फिल्म के दूसरे पार्ट का अंत कुछ इस तरह हुआ था कि लग रहा था बहुत जल्द इसका तीसरा पार्ट दर्शकों का मनोरंजन करता दिखेगा। हालांकि, अभी तक चाहने वालों की इच्छा पूरी नहीं हो सकी है, वह लोग लंबे समय से इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सिनेमाघरों में इस तिकड़ी की वापसी हो सकती है। 

Hera Pheri 3: Firoz Nadiadwala announces the sequel of film starring akshay kumar paresh rawal and suniel shetty
Hera Pheri - फोटो : twitter

मेकर्स ने दिया बड़ा बयान 
जी हां, साल 2000 में आई फिल्म 'हेरा फेरी' की वापसी की इच्छा रखने वाले दर्शकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मशहूर फ्रैंचाइजी के मेकर्स ने फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। 'हेरा फेरी' के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला का कहना है कि वह 'हेरा फेरी' का तीसरा पार्ट भी पुरानी स्टार कास्ट के साथ ही बनाएंगे और इसकी आधिकारिक घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।

Hera Pheri 3: Firoz Nadiadwala announces the sequel of film starring akshay kumar paresh rawal and suniel shetty
फिर हेरा फेरी - फोटो : सोशल मीडिया

लौटेगी 'हेरा फेरी' की स्टारकास्ट
पिछले दिनों परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' पर बयान दिया था कि अगर पहले जैसा रोल होगा तो वह फिल्म नहीं करेंगे। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता का ऐसा बयान सुन फिल्म के फैंस में मायूसी देखने को मिली थी। लेकिन फिरोज नाडियाडवाला के इस बयान के बाद फैंस में फिर से खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। दरअसल, फिल्म की स्टारकास्ट ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई है, जिसे किसी और को निभाते देख पाना शायद ही उन्हें पसंद आए। यही कारण है कि मेकर्स किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, फिरोज नाडियाडवाला का कहना है कि 'अक्षय, परेश भाई और सुनील जी फिल्म में होंगे। स्टोरी पर काम हो रहा है। फिल्म वैसी ही बनेगी और किरदारों की मासूमियत बरकरार रहेगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Hera Pheri 3: Firoz Nadiadwala announces the sequel of film starring akshay kumar paresh rawal and suniel shetty
हेरा फेरी - फोटो : screengrab from hera pheri movie

सोशल मीडिया पर ऐसे दे रहे रिएक्शन्स
फिरोज के इस बयान के बावजूद भी दर्शकों को बड़े पर्दे पर फिल्म के लौटने की बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। इसी कारण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर फिल्म के मीम्स बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं कुछ लोग फिल्म के सीन्स की वीडियो क्लिप्स भी साझा कर रहे हैं। इन वायरल होती क्लिप्स और मीम्स के बीच एक यूजर ने लिखा की कैसे मेकर्स अक्षय के साथ वापसी नहीं कर पाएंगे। वह लिखता है कि फिरोज नाडियाडवाला घोषणा नहीं कर पाएंगे और अक्षय कुमार का लाइनअप 2024 तक के लिए फुल हो जाएगा।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed