फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'भूल भुलैया 2' की रफ्तार, इस हफ्ते 'जुग जुग जियो' का कैसा रहेगा हाल

Fri, 24 Jun 2022 12:02 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 24 Jun 2022 12:02 PM IST
सार

बीते कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग भाषाओं की फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। बीते शुक्रवार और उससे पहले तक रिलीज हुई इन फिल्मों को लोगों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie jug jugg jeeyo
विक्रम, भूल भुलैया 2, मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कई दिनों से बॉक्स ऑफिस पर अलग-अलग भाषाओं की फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। बीते शुक्रवार और उससे पहले तक रिलीज हुई इन फिल्मों को लोगों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच आज यानी शुक्रवार को फिर से बॉक्स ऑफिस पर कुछ और नई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में इन नई फिल्मों का प्रदर्शन कैसा रहेगा यह तो बाद में देखने को मिलेगा। वहीं, मौजूदा समय में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रहीं फिल्मों के गुरुवार को हुए कारोबार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं बीते दिन किस फिल्म ने की कितनी कमाई-

Thursday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie jug jugg jeeyo
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भूल भुलैया 2

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' की चमक अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही हैं। बीते कई समय से दर्शकों की तरफ से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया की बदौलत फिल्म सिनेमाघरों पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही थी। लेकिन 35वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने बीते दिन करीब 51 लाख रुपये का कारोबार किया है।

Thursday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie jug jugg jeeyo
विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम

साउथ सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म विक्रम दुनियाभर जमकर कमाई कर रही है। इस फिल्म के जरिए चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे कमल हासन का जादू आज भी लोगों के सर पर चढ़कर बोल रहा है। इस फिल्म ने तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ कमा लिए हैं। वहीं, देशभर में इसने 250 और दुनिया भर में 390 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thursday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie jug jugg jeeyo
चार्ली 777 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

777 चार्ली

रक्षित शेट्टी स्टारर फिल्म 777 चार्ली अपनी बेहतरीन कहानी के लिए लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि, इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से ही कमाई कर रही है। इसी बीच फिल्म के 14वें दिन हुए कारोबार के आंकड़ें सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने दूसरे गुरुवार को देशभर में कुल 63.5 करोड़ कमा लिए है।

विज्ञापन
Thursday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie jug jugg jeeyo
जुग जुग जियो रिव्यू - फोटो : insta

इसी बीच अब बहुप्रतीक्षित फिल्म जुग जुग जियो भी रिलीज हो चुकी हैं। ऐसे में अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है, यह देखना दिलचस्प होगा। कई रिपोर्ट्स का दावा है कि फिल्म दो अंकों की ओपनिंग ले सकती है। लेकिन, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह कार्तिक आर्यन, तब्बू और कियारा की भूल भुलैया 2 को पछाड़ पाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed