सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल एक बार फिर अपनी पॉपुलर कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' की तीसरी किस्त के साथ दर्शकों को गुदगुदाने के लिए लौट रहे हैं। साल 2000 और 2006 में आई पिछली दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला था और अब पूरे 16 साल के बाद फिरोज नाडियाडवाला प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। 'हेरा फेरी 3' का एलान होने के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कभी कार्तिक आर्यन का नाम सामने आने को लेकर तो कभी अक्षय कुमार के फिल्म में काम करने से इनकार को लेकर। दर्शकों का मानना है कि 'हेरा फेरी 3' को आने में अक्षय कुमार के कारण देरी हुई है क्योंकि शुरुआत से ही अभिनेता के स्क्रिप्ट से खुश न होने की खबरें आ रही थीं। ऐसे में अब इन अफवाहों पर अक्षय के को-स्टार और अभिनेता सुनील शेट्टी ने रिएक्ट किया है।
Hera Pheri 3: अक्षय के कारण 16 साल बाद शुरू हुई 'हेरा फेरी 3'? सुनील शेट्टी ने बताई अफवाहों के पीछे की सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हेरा फेरी 3' पर काम देरी से शुरू होने के पीछे अक्षय कुमार का हाथ होने की अफवाह जोरों-शोरों से फैल रही हैं। माना जा रहा है कि फिल्म में देरी की वजह अक्षय का स्क्रिप्ट से नाखुश होना है। जहां अभी तक फिल्म की टीम इन अटकलों के बारे में बात करने से कतरा रही थी, वहीं अब सुनील शेट्टी ने इन पर रिएक्ट करते हुए सभी दावों को खारिज कर दिया है। हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में, सुनील शेट्टी ने कहा कि अक्षय हमेशा से 'हेरा फेरी 3' बनाना चाहते थे और उन्हें तो इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके को-स्टार यानी खिलाड़ी कुमार इस प्रोजेक्ट में देरी कर रहे हैं।
अन्ना ने इन अफवाहों पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता और मैं इसके बारे में बिल्कुल भी नहीं जानता। मुझे लगता है कि स्क्रिप्ट की चर्चा हुई ही नहीं थी। शायद फिल्म को किस तरह से बनाना है और बाकी सारी चीजों के बारे में निर्माता को तसल्ली करनी थी, इसलिए ही ऐसा हुआ। फिल्म पर 16 साल बाद काम शुरू होने के पीछे की वजह अक्षय नहीं है। फिरोज भाई ने जीवन में बहुत कुछ झेला है और आप उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और शायद इसलिए ही मैं उस आदमी से प्यार करता हूं। हम अभिनेताओं का हेरा फेरी 3 के लेट होने से कोई लेना-देना नहीं है।'
Bholaa Week 1: पहले हफ्ते के कलेक्शन के मामले में यहां अटकी ‘भोला’, अजय देवगन की टॉप 10 लिस्ट से भी बाहर
फिल्म के एलान से लेकर निर्देशकों में हुए बदलावों के बीच, यह भी कहा जा रहा था कि फिल्म में अक्षय कुमार की जगह कार्तिक आर्यन शामिल होंगे। सुनील शेट्टी ने इस बात पर भी अपना रिएक्शन दिया और कहा कि ऐसी फिल्म में मुख्य किरदार केवल मूल अभिनेताओं द्वारा ही निभाए जा सकते हैं। अभिनेता बोले, 'अक्षय और मैं हमेशा इसके बारे में बात करते थे, हम हमेशा चाहते थे कि ऐसा हो। जिस भी कारण से फिल्म बनने की शुरुआत नहीं हो रही थी लेकिन फिर भी अक्षय के किरदार को कभी नहीं बदला जा सकता था। राजू का किरदार कोई और नहीं निभा सकता था।'
सुनील शेट्टी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'कार्तिक कोई और किरदार निभा सकते थे, जो उतना ही महत्वपूर्ण या सबसे महत्वपूर्ण हो लेकिन राजू हमेशा राजू ही रहेगा। राजू, श्याम, बाबू भाई, ओम जी, वह नहीं रहे लेकिन ये सभी पात्र जरूरी रहेंगे।' फिल्म के एलान के समय यह घोषणा की गई थी कि इंद्र कुमार 'हेरा फेरी 3' का निर्देशन करेंगे, लेकिन अब यह घोषणा की गई कि फरहाद सामजी फिल्म का निर्देशन करेंगे।
Mira Rajput: सोशल मीडिया पर छाई शाहिद कपूर की पत्नी मीरा की हमशक्ल, वीडियो देख आप भी खा जाएंगे धोखा