सब्सक्राइब करें

सलमान की वो 5 हीरोइनें, जिनके बच्चे भी हो गए हैं बड़े, एक ने डेब्यू भी कर लिया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Fri, 29 Mar 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Here Are All Salman Khan famous Actresses children look young
सलमान खान की हीरोइन्स

सलमान खान की बादशाहत आज भी बॉलीवुड में बरकरार है। कई एक्टर्स आए और गए लेकिन सलमान आज भी बॉलीवुड में आज भी टिके हुए हैं। सलमान खान की फ्लॉप फिल्में भी 150 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करती हैं। इतना ही नहीं सलमान खान बॉलीवुड में न्यूकमर्स के लिए किसी गॉडफादर से कम नहीं हैं। सलमान ने अपने करियर में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया, जिनमें से कुछ अभिनेत्रियों के बेटे अब बड़े हो गए हैं। आइए बात करते हैं उन्हीं में से 5 की।

Here Are All Salman Khan famous Actresses children look young
Bhagyashree Abhimanyu Dasani - फोटो : twitter

भाग्यश्री
सलमान और भाग्यश्री ने फिल्म 'मैंने प्यार किया' में एक साथ काम किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद भाग्यश्री हिमालय दासानी के साथ शादी कर ली। अब भाग्यश्री के बेटे भी बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' इसी 21 मार्च को रिलीज हुई है।

Here Are All Salman Khan famous Actresses children look young
Madhuri Dixit Shriram Nene - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने सलमान के साथ 'हम आपके हैं कौन, 'साजन' जैसी फिल्मों में काम किया है। माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डा.श्रीराम नेने के साथ की। शादी के बाद माधुरी लगभग एक दशक तक लंदन में ही रहीं। वर्ष 2011 में वे अपने परिवार सहित देश वापस लौटीं।  उनके दो बच्चे भी हैं- रियान नेने और एरिन नेने। माधुरी के बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Here Are All Salman Khan famous Actresses children look young
karishma kapoor

करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर 90 के दशक की कामयाब अभिनेत्री रहीं। करिश्मा ने सलमान के साथ फिल्म 'अंदाज अपना अपना', 'बीवी नंबर वन' और 'जुड़वा' जैसी कई फिल्मों में काम किया। करिश्मा ने मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी लेकिन 2016 में उनका तलाक भी हो गया। करिश्मा के दो बच्चे हैं बेटी समायरा और बेटा कियान राज कपूर। करिश्मा का बेटा कियान राज कपूर केवल 9 साल का है।

विज्ञापन
Here Are All Salman Khan famous Actresses children look young
Twinkle Khanna - फोटो : amar ujala
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड में बॉबी देओल के अपोजिट 1995 में डेब्यू किया था। इनकी फिल्म का नाम था 'बरसात'। ट्विंकल खन्ना ने सलमान खान के साथ भी काम किया है। साल 1998 में आई फिल्म ‘जब प्यार किसी से होता हैं’ में दोनों साथ नजर आए थे। ट्विंकल और अक्षय कुमार के दो बच्चें हैं। बेटा आरव और बेटी नितारा। जहां आरव अभी 16 साल के हैं वहीं बेटी नितारा अभी 6 साल की हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed