फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन फिल्मों की शूटिंग में हुए भयानक हादसे, इस एक शो के सेट पर गई थी 50 लोगों की जान

Tue, 02 Feb 2021 09:43 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 02 Feb 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Fire incidents which caused damage to movie sets
फिल्मों के पोस्टर - फोटो : Instagram

फिल्मों के बनने पर सिर्फ स्टार्स का करियर और प्रोड्यूसर्स का पैसा ही दांव पर नहीं लगा होता है बल्कि उन सभी लोगों की जिंदगी भी मझधार में होती है। जो कैमरे के पीछे काम कर रहे होते हैं। वो सभी वर्कर्स जिनके नाम दर्शकों को क्या बल्कि फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स को भी पता नहीं होते। ऐसे में मेकर्स इस बात का काफी ध्यान रखते हैं कि फिल्म के सेट पर कोई हादसा ना हो। लेकिन हम आपको ऐसी फिल्मों की शूटिंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके शूटिंग सेट पर भयानक आग लगी थी। जिसमें लाखों का नुकसान तो हुआ ही, लोगों की जान भी गई।

Fire incidents which caused damage to movie sets
Raja Harishchandra - फोटो : file photo

राजा हरिशचंद्र

शूटिंग सेट पर हादसा होने की लिस्ट में सबसे पहला नाम फिल्म 'राजा हरिशचंद्र' का आता है। ये हादसा फिल्म बनने के कुछ साल बाद हुआ था। साल 1917 में फिल्म के आखिरी प्रिंट में आग गई थी, जब ये हादसा हुआ उस वक्त फिल्म के प्रिंट को एक सिनेमा टेंट से दूसरे में ले जाया जा रहा था। प्रिंट में आग लगने के बाद फिल्म के निर्देशक फाल्के ने फिल्म को फिर से शूट किया था, जो आज मौजूद है।

Fire incidents which caused damage to movie sets
mother india

मदर इंडिया

फिल्म 'मदर इंडिया' के शूटिंग सेट पर भीषण आग तब लगी थी, जब एक्ट्रेस नरगिस और एक्टर सुनील दत्त फिल्म में आग का सीन शूट कर रहे थे। उस सीन में सुनील दत्त को नरगिस को आग से बचाना था। आग इतनी फैल गई थी कि नरगिस की जान खतरे में पड़ गई थी। उस वक्त सुनील दत्त ने फौरन एक कंबल लेकर नरगिस के चारों ओर लपेट दिया और उन्हें सुरक्षित बचाकर बाहर ले आये थे। इस हादसे में सुनील दत्त थोड़ा जख्मी हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fire incidents which caused damage to movie sets
फिल्म ब्लैक का पोस्टर - फोटो : Instagram

ब्लैक

साल 2004 में निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' के सेट पर मुंबई में भीषण आग लग गई थी, जिसमें फिल्म के ज्यादातर उपकरण नष्ट हो गये थे। इस हादसे में कुछ लोगों को मामूली चोटें भी आई थीं।

विज्ञापन
Fire incidents which caused damage to movie sets
देवदास
देवदास
 

फिल्म 'देवदास' के शूटिंग सेट पर भीषण आग गई थी और इस हादसे में दो लोगों की मौत भी हो गई थी। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे थे। बता दें कि उसी साल फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान भी इसी तरह की घटना हुई थी। 



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed