{"_id":"5b20a9834f1c1b8c278b55f6","slug":"here-is-the-reason-shahid-kapoor-had-not-reached-on-ishaan-khattar-film-dhadak-trailer-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाई ईशान खट्टर की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर नहीं पहुंच पाए शाहिद कपूर, ये है असली वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भाई ईशान खट्टर की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर नहीं पहुंच पाए शाहिद कपूर, ये है असली वजह
Wed, 13 Jun 2018 11:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। सोमवार को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के दौरान जाह्नवी कपूर का पूरा परिवार वहां मौजूद था। वहीं ईशान के साथ उनकी मां निलिमा आजीम नजर आईं।
2 of 4
फिल्म 'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च की दौरान जाह्नवी कपूर सहित उनके पूरे परिवार ने बॉलीवुड की सदाबाहर एक्ट्रेस श्रीदेवी को याद किया। वहीं लॉन्चिंग के दौरान ईशान खट्टर को भाई शाहिद कपूर की कमी भी खली। यह जानकर हर कोई हैरान है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही जो शाहिद कपूर छोटे भाई की पहली बॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर की लॉन्चिंग में नहीं आए।
3 of 4
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शाहिद कपूर इन दिनों उत्तराखंड के टिहरी में है। गौरतलब है कि शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वह इस फिल्म की जल्द से जल्द शूटिंग पूरी करने में लगे हुए हैं। यही वजह है कि इतने बिजी शेड्यूल होने के कारण शाहिद कपूर भाई ईशान खट्टर की पहली बॉलीवुड फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'धड़क' फिल्म नेशनल अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म की कहानी जाति व्यवस्था के बीच पनपते प्यार को दर्शाती है। ‘सैराट’ का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया था। वहीं धड़क का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है और करण जौहर ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 20 जुलाई 2018 को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।