{"_id":"5ac34c104f1c1bcc618b5300","slug":"here-is-truth-about-sanjay-leela-bhansali-and-janhvi-kapoor-meeting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाह्नवी कपूर और संजय लीला भंसाली की मुलाकात का असली सच आया सामने, जानना चाहेंगे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाह्नवी कपूर और संजय लीला भंसाली की मुलाकात का असली सच आया सामने, जानना चाहेंगे
Wed, 04 Apr 2018 06:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 06:05 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुईं। कोलकाता में शूटिंग खत्म करने के बाद जब वह मुंबई पहुंचीं तो 'पद्मावत' के निर्देशक संजय लीला भंसाली से मुलाकात की, जिसके बाद कई तरह की चर्चाएं चल पड़ी लेकिन अब इसकी सच्चाई सामने आ गई है।
2 of 5
भंसाली से मुलाकात के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि जाह्नवी भंसाली के साथ किसी नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं लेकिन अब इस मुलाकात की सच्चाई सामने आ गई है। भंसाली के एक करीबी के मुताबिक, जाह्नवी ने संजय लीला भंसाली से मुलाकात नहीं की बल्कि वह तो उनकी भांजी शरमीन सहगल से मिलीं जो कि जाह्नवी की काफी अच्छी दोस्त हैं।
3 of 5
शरमीन संजय लीला भंसाली की बहन बेला सहगल की बेटी हैं और वह उसी बिल्डिंग में रहती हैं जहां संजय लीला भंसाली का ऑफिस है। इस वजह से जब जाह्नवी शरमीन से मिलने पहुंची तो यह माना गया कि वह भंसाली से मिलने पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जाह्नवी और शरमीन ने लॉस एंजिल्स में दो साल तक एक ही एक्टिंग स्कूल में पढ़ाई की है। तब से ही दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। लॉस एंजिल्स से मुंबई आने के बाद दोनों की दोस्ती खत्म नहीं हुई। बता दें कि शरमीन भी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Jhanvi Kapoor
जाह्नवी को करण जौहर लॉन्च कर रहे हैं वहीं शरमीन को उनके मामा संजय लीला भंसाली लॉन्च करेंगे। यह फिल्म मंगेश हाडवले निर्देशित करेंगे। बता दें कि जाह्नवी की डेब्यू फिल्म 'धड़क' इसी साल 6 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें जाह्नवी के अपोजिट शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।