दुनियाभर में ऐसी काफी महिलाएं हैं जिन्हें यौन शोषण का शिकार होना पड़ता। चाहे फिर वो कामकाजी हो या फिर घरेलू महिला। बॉलीवुड इंडस्ट्री भी इससे अछूती नहीं रही है। बॉलीवुड की कईं अभिनेत्रियों को यौन शोषण का दर्द सहना पड़ा। सोनम कपूर से लेकर स्वरा भास्कर तक यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। आज हम अपने इस लेख के माध्यम से ऐसी ही एक्ट्रेस का बारे में बात करेंगे जिन्हें यौन शोषण का सामना करना पड़ा। तो चलिए शुरू करते हैं...
Bollywood Actress: यौन शोषण का शिकार हो चुकी इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, मीडिया के सामने निडर होकर किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी
टीवी की सनसनी उर्फी जावेद ने खुलासा किया कि जब वह छोटी थी तो किसी ने उनकी फोटो अश्लील वेबसाइट पर डाल दी थी। जिसके बाद लोग उनके बारे में भद्दे-भद्दे कमेंट करते थे। पिता ने उन्हें फिजिकली और मेंटली टॉर्चर किया। उनके घर वालों से नाराज थे। इस घटना के बाद उनकी फैमिली ने भी उनका साथ नहीं दिया। लोग उन्हें गालियां देते थे, लोग कईं तरह के गंदे कामों के लिए इस्तेमाल करते थे। उर्फी ने बताया कि मुझे बोलने की आजादी नहीं थी, हमें सिखाया गया था कि लड़कियां बोलती नहीं। मैं तंग आकर घर से भी भाग गई थी। उर्फी ने उस वक्त को याद करते हुए कहा कि भगवान न करे कि जो मुझपर बीती है ऐसा कुछ भी किसी लड़की के साथ हो।
स्वरा भास्कर
स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह भी यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि राजकोट हवाई अड्डे पर फिल्म प्रेम रत्न धन के वक्त उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। इस घटना के वक्त उनका बचाव अनुपम खेर ने किया था। उस वक्त वह काफी डर गई थीं। स्वरा ने इस बात का खुलासा भी किया कि एक निर्देशक द्वारा यौन शोषण किया गया था। स्वरा ने बताया कि निर्देशक ने उन्हें काफी परेशान किया था।
सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। उनके साथ यह घटना एक थिएटर में घटी थी। उन्होंने खुलासा किया था कि जब वह 13 साल की थी, तब उनके साथ यौन शोषण हुआ था। उन्होंने बताया था कि यह घटना गेयटी गैलेक्सी थिएटर में हुई थी। उन्होंने कहा कि जब वह थिएटर में थी तो किसी शख्स ने उनके पर्सनल एरिया पर हाथ लगाया था, जिसके चलते वह बुरी तरह से कांपने लगी थीं और वहीं पर खड़े होकर रोने लगी थीं। उस समय वह कुछ भी कहने में असमर्थ थीं।
कल्कि कोचलिन
बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलिन को भी यौन उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा। इस बात का जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान किया। भी छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि जब वह महज नौ साल की थी तो वह यौन उत्पीड़न का शिकार हुई थीं। जिसे वह काफी डर गई थीं।