हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की तरह टीवी के सितारे भी अदाकारी से मोटी कमाई करते हैं। देखा जाए तो इस मामले में बड़े पर्दे के कई सेलेब्रिटी को छोटे पर्दे के कलाकार कड़ी टक्कर देते हैं। ऐसे में आज हम उन मशहूर टीवी स्टार्स के बारे में बात करेंगे जो सबसे ज्यादा फीस लेते हैं...
TV Stars: छोटे पर्दे पर तगड़ी फीस वसूलते हैं ये सितारे, नंबर वन पर है ये अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के नंबर वन कॉमेडियन कि जब भी बात आती है तो सबसे पहले जहन में कपिल शर्मा का नाम आता है। वह अपनी कॉमिक टाइमिंग से लोगों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। टीवी की दुनिया के वह सबसे महंगे कलाकार भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड के लिए वह 50 लाख रुपए चार्ज करते हैं।
रूपाली गांगुली को घर-घर में पहचाना जाता है। उनका सीरियल अनुपमा जमकर टीआरपी बटोरता है। इस शो की वजह से रूपाली की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। अभिनेत्री कथित रूप से एक एपिसोड का 3 लाख रुपया चार्ज करती हैं।
हर्ष चोपड़ा टीवी की दुनिया का मशहूर चेहरा है। अपने लुक और एक्टिंग से वह लाखों दिलों पर राज करते हैं। फीस के मामले में भी वह किसी से पीछे नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता एक एपिसोड के तीन लाख रुपए लेते हैं।
धीरज धूपर छोटे पर्दे के बड़े सितारे हैं। अदाकारी और लोकप्रियता के मामले में वह कई अभिनेताओं को कड़ी टक्कर देते हैं। अभिनेता भी दूसरे कलाकारों की तरह मोटी फीस वसूल करते हैं। बताया जाता है कि वह प्रति एपिसोड 2 लाख रूपये चार्ज करते हैं।
Monday Flashback: जब एक सीन के लिए जिंदगी से खिलवाड़ कर बैठे थे आमिर, स्टंट के चक्कर में झोंक दी थी जान