{"_id":"5d3585318ebc3e6d216fd90e","slug":"himesh-reshammiya-divorced-after-22-years-of-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"22 साल पुरानी शादी तोड़ हिमेश रेशमिया ने टीवी एक्ट्रेस संग लिए थे फेरे, 10 साल से कर रहे थे डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
22 साल पुरानी शादी तोड़ हिमेश रेशमिया ने टीवी एक्ट्रेस संग लिए थे फेरे, 10 साल से कर रहे थे डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 22 Jul 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
himesh reshammiya and sonia
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगर, कम्पोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया अपने अलग स्टाइल को लेकर जाने जाते हैं। हिमेश उस वक्त अचानक चर्चा में आए जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। शादी में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। 23 जुलाई 1973 को जन्मे हिमेश रेशमिया के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 5
Himesh Reshammiya
- फोटो : instagram
हिमेश ने साल 2017 में 22 साल पुराने रिश्ते को खत्म करते हुए पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। दोनों के बीच कभी भी विवाद की कोई खबर नहीं आई लेकिन अचानक दोनों के तलाक की खबर काफी चौंकाने वाली थी।
3 of 5
himesh reshammiya and sonia
- फोटो : social media
हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई 2018 को लोखंडवाला अपार्टमेंट में सात फेरे लिए थे। शादी गुजराती रीति-रिवाजों से हुई। हिमेश और सोनिया 10 साल तक रिलेशन में थे। सोनिया एक टीवी एक्ट्रेस हैं। सोनिया 'सती', 'किट्टी पार्टी', 'रीमिक्स', 'एस बॉस' और 'कैसा ये प्यार है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Himesh Reshammiya
- फोटो : social media
मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में हिमेश रेशमिया ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और उनके परिवार का हर सदस्य इस फैसले की इज्जत करता है। कोमल को भी इस फैसले से कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
Himesh Reshammiya
- फोटो : social media
सोनिया, हिमेश की पहली पत्नी कोमल की अच्छी दोस्त हैं। सोनिया का घर उसी बिल्डिंग में है जिसमें हिमेश रहते हैं। बता दें कि हिमेश रेशमिया और कोमल का एक बेटा भी है और तलाक के बाद दोनों मिलकर उसका ख्याल रख रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।