{"_id":"5d359a198ebc3e6cc60b379f","slug":"himesh-reshammiya-singer-actor-birthday-some-unknown-facts-of-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमेश को नाक से गाने वाला सिंगर कहकर मजाक उड़ाते थे लोग, बाद में इसी की बदौलत मिले कई अवॉर्ड्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हिमेश को नाक से गाने वाला सिंगर कहकर मजाक उड़ाते थे लोग, बाद में इसी की बदौलत मिले कई अवॉर्ड्स
बॉलीवुड सिंगर, कम्पोजर और एक्टर, हिमेश रेशमिया को कौन नहीं जानता। अपने सिंगिग स्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले हिमेश रेशमिया का 23 जुलाई को बर्थडे है। हिमेश को लोग 'नाक से गाने वाला' गायक कहकर मजाक उड़ाते रहे हैं। इस पर हिमेश कई बार बोल चुके हैं कि कोई चाहे कुछ भी कहे, लेकिन उन्हें अपनी नाक पर गर्व है क्योंकि इसकी वजह से ही उन्हें कई अवॉर्ड्स मिले हैं। हिमेश के जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
2 of 8
हिमेश रेशमिया
- फोटो : Twitter
बॉलीवुड में अपने यूनिक स्टाइल की वजह से मशहूर हिमेश के गाने ऐसे हैं जिनको सुनने के बाद आप अपने किसी खास को याद किए बिना नहीं रह सकते। हिमेश हिंदी सिनेमा के पहले ऐसे सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर हैं, जिन्हें उनके पहले डेब्यू गाने के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू सिंगर के अवॉर्ड से नवाजा गया।
3 of 8
Himesh Reshammiya
'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा' जैसे सुपरहिट गाने बॉलीवुड को देने वाले हिमेश, दरअसल सिंगर नहीं बनना चाहते थे लेकिन अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने संगीत को अपना करियर बनाया। हिमेश का पहला एल्बम 'आप का सुरूर' आज भी इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है। हिमेश रेशमिया ने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
आप का सुरूर
- फोटो : Twitter
हिमेश की फिल्म 'कजरारे' जॉर्डन के ऐतिहासिक शहर पेट्रा में शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म है। जिसे दुनिया के 'आठवें आश्चर्य' के रूप में जाना जाता है। हिमेश रेशमिया लंदन के वेंबले स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय है। साल 2007 में हिमेश रेशमिया ने आप का सुरूर फिल्म के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। बेसबॉल कैप पहने हुए हिमेश रेशमिया तब राष्ट्रीय जोक बन गए थे। तब कौतूहलवश लोग हिमेश को देखने थिएटर गए और वो फिल्म चल निकली।
विज्ञापन
5 of 8
हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया के म्यूजिक की वजह से बॉलीवुड को दीपिका पादुकोण मिली थी। जीहां, दिल की सुर्ख दीवारों पे.. नाम है तेरा तेरा... गाना याद है न आपको.. हिमेश के इसी म्यूजिक वीडियो में दीपिका पहली बार सामने आयी और कामयाब हुईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।