फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी दिवसः शुद्ध हिंदी में बोले गए ये डायलॉग्स, दर्शकों ने खूब लगाए ठहाके

Thu, 14 Sep 2017 01:05 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा Updated Thu, 14 Sep 2017 01:05 PM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas 2017: hindi diwas special hindi comedy dialogues in bollywood films
बॉलीवुड

हिंदी दिवसः हिंदी सिनेमा में आज हिंदी की क्या हालत है ये हम सब जानते हैं। हिंदी फिल्मों में अंग्रेजी का खूब इस्तेमाल किया जा रहा है। कहीं ना कहीं फिल्ममेकर अंग्रेजी भाषा को प्रमोट कर रहे हैं। जबकि सिनेमा के शुरुआती दौर में अंग्रेजी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाता था। यहां तक कि कॉमेडी के लिए भी शुद्घ हिंदी के डायलॉग्स लिए जाते थे। आज हम करामाती हिंदी के कुछ ऐसे सीन दिखाएंगे जिन्हें देखकर आपको यकीन हो जाएगा कि हिंदी भाषा सिर्फ हमारी मातृ भाषा ही नहीं है बल्कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का एक बेहतरीन तरीका भी है।

हिंदी दिवस
इस कड़ी में पहली फिल्म आती है चुपके-चुपके। 1975 में बनी इस कॉमेडी फिल्म में धर्मेंद्र ने शुद्घ हिंदी बोलकर लोगों को गुदगुदाया था। देखें फिल्म का मजेदार सीन-
 
हिंदी दिवस
अमिताभ बच्चन की फिल्म याराना तो आपको याद ही होगी। इसमें बिग बी की हिंदी काफी खराब होती है और वो उसे शुद्घ करने के लिए पढ़ाई करते हैं। आइए एक बार फिर उसी सीन की याद ताजा की जाए जिसमें अमिताभ जिंदगी को जंदगी कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदी दिवस
फिल्म तकदीरवाला में कादर खान और असरानी की हिंदी की जुगलबंदी को कौन भूल सकता है। दोनों ने शुद्घ हिंदी के डायलॉग्स बोलकर लोगों को खूब हंसाया। आइए देखते हैं दोनों का एक सीन जिसमें उन्होंने आइसक्रीम का हिंदी नाम बताया है।
 
विज्ञापन
हिंदी दिवस
फिल्म 'हे बेबी' एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म मानी जाती है। आज के जमाने के एक्टर होने के बावजूद ‌फरदीन खान ने शानदार हिंदी के डायलॉग्स बोले हैं। कॉमेडी की बात करें तो ये एक यादगार फिल्म है। फरदीन खान के ये डायलॉग सुनकर आपकी हंसी रुकेगी नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed