फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindutva Movie: हिंदी सिनेमा में अब लहराएगा ‘हिंदुत्व’ का परचम, अमिताभ बच्चन के साथ राजकुमार पर भी निशाना

Fri, 26 Aug 2022 07:14 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 26 Aug 2022 07:14 AM IST
विज्ञापन
Hindutva Movie: Karan Razdan Will Validate The True Meaning Of Hindutva From Beeda, Beeda Bee Aur Raja Rao
फिल्म 'हिन्दुत्व' से अमिताभ बच्चन और राजकुमार राव से टक्कराएंगे करण राजदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन की सुपरहिट फिल्में ‘दिलवाले’ और ‘दिलजले’ के अलावा ‘त्रिमूर्ति’, ‘दुश्मनी’ और ‘लक्ष्मण रेखा’ जैसी फिल्में लिखने वाले अभिनेता करण राजदान बतौर निर्देशक छोटे परदे पर ‘रजनी’, ‘तहकीकात’ और ‘मि. भट्टी ऑन छुट्टी’ जैसे तमाम लोकप्रिय धारावाहिक निर्देशित कर चुके हैं। बतौर निर्देशक अब वह एक ऐसी फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम ही ‘हिंदुत्व’ है। हिंदी सिनेमा में हिंदुत्व और हिंदू धर्म को अक्सर नकारात्मक नजरिये से दिखाने को लेकर लग रहे आरोपों के बीच करण राजदान ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर जारी किया है। करण की इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘गुड बाय’ के अलावा राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज माही’ से होने जा रहा है।

Hindutva Movie: Karan Razdan Will Validate The True Meaning Of Hindutva From Beeda, Beeda Bee Aur Raja Rao
हिन्दुत्व - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘डिस्को डांसर’ में मुख्य विलेन के तौर पर खूब तालियां बटोरने वाले करण राजदान का करियर काफी विविधतापूर्ण रहा है। अभिनेता के अलावा उन्होंने लेखन और निर्देशन में भी खूब हाथ आजमाया। अब उनके निर्देशन में बनी फिल्म ‘हिंदुत्व’ की रिलीज़ डेट के साथ ही इसका पोस्टर भी रिलीज हो गयागै। ह फ़िल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में आशीष शर्मा, सोनारिका भदौरिया और अंकित राज मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Hindutva Movie: Karan Razdan Will Validate The True Meaning Of Hindutva From Beeda, Beeda Bee Aur Raja Rao
करण राजदान - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक करण राजदान इस फिल्म के निर्माता और लेखक भी हैं। वह कहते हैं, ‘मेरी फिल्म ‘हिंदुत्व’ प्यार, दोस्ती, छात्र राजनीति और हिंदुत्व के वास्तविक सार के बारे में है। फिल्म हिंदूवाद के बारे में कुछ ऐसे विवरण प्रकट करेगी, जिसे देश के कुछ हिंदू भी नहीं जानते हैं। राजनीतिक हलकों में इस बात की बहुत चर्चा हुई है कि हिन्दू धर्म और हिंदुत्व के बीच एक बड़ा अंतर है। जहां हिन्दू धर्म को एक शांतिपूर्ण जीवन शैली माना जाता है, जबकि हिंदुत्व को कट्टरपंथी और चरमपंथी के रूप में बताया जा रहा है और हिंदुत्व का पालन करने वाले हिंदुओं को कट्टरपंथियों के रूप में चित्रित किया जा रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindutva Movie: Karan Razdan Will Validate The True Meaning Of Hindutva From Beeda, Beeda Bee Aur Raja Rao
करण राजदान - फोटो : सोशल मीडिया

करण राजदान के मुताबिक, ‘लोग ये नहीं समझते कि हिंदी में अनुवादित हिंदुइज़्म का शाब्दिक अर्थ हिंदुत्व है। इसका मतलब हिंदू धर्म नहीं है, क्योंकि हिंदुइज़्म एक धर्म नहीं है। तो इसका शाब्दिक अनुवाद क्या है, यह हिंदुत्व है। मेरी फिल्म हिंदुत्व वास्तव में दस कदम आगे जाती है और इन तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोगों को बताती है कि हिंदुत्व का वास्तव में क्या मतलब है?’

विज्ञापन
Hindutva Movie: Karan Razdan Will Validate The True Meaning Of Hindutva From Beeda, Beeda Bee Aur Raja Rao
करण राजदान - फोटो : सोशल मीडिया

करण राजदान कहते हैं, ‘बॉलीवुड द्वारा बहुत सारे हिंदू को कोसा जा रहा है, चाहे वह हम लोग हों या हमारे देवी-देवता, सभी को बॉलीवुड ने या तो नकारात्मक रूप में दिखाया है या हास्यास्पद तरीके से। दोनों मेरे लिए अस्वीकार्य हैं और इसी तरह मेरी फिल्म ‘हिंदुत्व’ का जन्म हुआ। चाहे वह भारत में हो या पूरी दुनिया में, हिंदुत्व का एक गलत अर्थ और संदेश फैलाया जा रहा है, मैं सीधे रूप से यह बात कहना चाहता हूं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed